Crime- फार्मेसी अफसर भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल: पेन कैमरे से भेजा प्रश्नपत्र, ब्लूटूथ से आए जवाब; ऐसे चलता था खेल -#INA

पंजाब में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में 454 फार्मेसी अफसर पदों के लिए रविवार को आयोजित भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल गिरोह पकड़ा गया। पंजाब पुलिस ने सात नकल कराने वालों और 28 अभ्यर्थियों को हिरासत में ले लिया है। उनके कब्जे से 27 बैटरी संचालित वायरलेस डिवाइस बरामद हुई हैं।




जांच में सामने आया कि गिरोह फरीदकोट, फिरोजपुर और कोटकपूरा के परीक्षा केंद्रों पर 42 अभ्यर्थियों को ऑनलाइन नकल करा रहा था। इनमें से 14 अभ्यर्थी परीक्षा समाप्त होने से पहले ही निकल गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि पेपर लीक नहीं हुआ और परीक्षा प्रणाली या किसी अधिकारी की भूमिका सामने नहीं आई है।

Credit By Amar Ujala

Back to top button