Crime- कानपुर: आचार्यनगर में केस्को का सघन चेकिंग अभियान, पांच परिसरों में पकड़ी बिजली चोरी, एफआईआर दर्ज -#INA

कानपुर में लाइन लॉस वाले क्षेत्र आचार्यनगर में सोमवार को केस्को की टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने पांच परिसर में बिजली चोरी पकड़ी। टीम ने जीवनलाल का हाता निवासी कृष्णा, देवीदीन का हाता निवासी किरन, तान्या, भन्नानापुरवा में जय, विजय और अजय परिहार के घर बिजली चोरी होते मिली। टीम को आचार्यनगर में अमर कौल के घर चोरी से बिजली जलती मिली। इन सभी के खिलाफ बिजली चोरी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button