Crime- Jalandhar: पुराने विवाद में गांव काला बकरा के सरपंच ने विरोधी को छाती में मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार -#INA

sarpanch of village Kala Bakra shot man in Jalandhar

घायल तलविंदर सिंह

– फोटो : फाइल

जालंधर देहात के थाना भोगपुर के गांव काला बकरा में मौजूदा सरपंच ने पुरानी रंजिश के कारण विरोधी रहे नेता को गोली मार दी। गोली व्यक्ति की छाती में लगी। अभी उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। जख्मी व्यक्ति का इलाज जालंधर पठानकोट हाईवे पर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
 सूचना के बाद थाना भोगपुर पुलिस ने देर रात गोली चलाने वाले काला बकरा के सरपंच दविंदर सिंह मेंटा को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके खिलाफ पुलिस ने हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। 
डीएसपी आदमपुर कुलवंत सिंह ने बताया कि जख्मी व्यक्ति की पहचान गांव काला बकरा के रहने वाले तलविंदर सिंह के रूप में हुई है। तलविंदर की छाती पर दायीं ओर गोली लगी है। आरोपी को गिरफ्तार कर उससे उसका लाइसेंस हथियार और लाइसेंस बरामद कर लिया गया है। जल्द उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। 
जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच काफी देर से विवाद चल रहा था। जख्मी व्यक्ति और सरपंच दोनों पर पहले भी केस दर्ज हैं। जख्मी व्यक्ति को कोर्ट से सजा भी हो चुकी है और वह जेल भी जा चुका है। दोनों का केस हाईकोर्ट में चल रहा है। मौजूदा सरपंच उक्त केस में बरी हो चुका था। साथ ही जिसे गोली लगी है, उक्त व्यक्ति चुनाव में खड़ा हुआ था, मगर उसके पेपर रद्द हो गए थे। जिसके चलते दोनों की रंजिश ने विकराल रूप ले लिया था।
 
[ad_2]

Credit By Amar Ujala

Back to top button