Crime- कानपुर: फ्लैट में घुसकर महिला को छेड़ा, धारदार हथियार से पति पर किया हमला, धमकी देकर भाग निकले, रिपोर्ट दर्ज -#INA

कानपुर में जाजमऊ के एमराल्ड गुलिस्तां अपार्टमेंट निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि 31 अक्तूबर 2026 की रात उनकी पत्नी घर पर अकेली थी। तभी अपार्टमेंट में रहने वाले फैज, कैफ, नवाब आलम और ईशान उनके फ्लैट में घुस आए। पत्नी से छेड़खानी की।



उसके विरोध करने पर गाली-गलौज कर उठा ले जाने की धमकी दी। तब तक वह भी घर पहुंच गए। आरोप है कि हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। थाना प्रभारी प्रशांत मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।

Credit By Amar Ujala

Back to top button