Crime- कानपुर: जब मिठाई हो जा रही चट, तब आ रही लैब रिपोर्ट, त्योहार पर धड़ल्ले से बिक रहा जहर, ऐसे पहचानें मिलावट -#INA

कानपुर में त्योहार पर मिठाइयों की बढ़ती मांग मिलावटखोरों के लिए कमाई का बड़ा मौका बन गई है। बाजार में रंग-बिरंगी मिठाइयों की दुकानें सजने लगी हैं। खोया, पनीर, घी और मिठाइयों में मिलावट के बीच मिलावटखोर सक्रिय हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग दुकानों पर छापा मारकर नमूने तो भर रहा है लेकिन इसकी रिपोर्ट आने में देरी के चलते बिक्री पर लगाम कस पाने में नाकाम साबित हो रहे हैं।



यही वजह है कि तमाम कवायद के बाद भी दिवाली पर क्विंटलों मिलावटी मिठाई लोगों के घरों तक पहुंच जाएगी। बीते वर्ष लिए गए नमूनों की फेल रिपोर्ट आने के बाद सितंबर माह तक कुल 489 वाद दायर किए गए जिनपर 1.62 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। विभाग की सबसे बड़ी समस्या यही है कि दुकानों से नमूने भरकर प्रयोगशाला भेजे जाते हैं, लेकिन उनकी जांच रिपोर्ट आने तक मिलावटी मिठाई ग्राहकों के घरों तक पहुंच चुकी होती है।

Credit By Amar Ujala

Back to top button