Crime – वैशाली में लोजपा की राष्ट्रीय सचिव की भाभी का मर्डर, सिर पर मारी गोली… पुलिस को किस पर शक?- #INA

वैशाली में लोजपा की राष्ट्रीय सचिव की भाभी का मर्डर, सिर पर मारी गोली... पुलिस को किस पर शक?

प्रतीकात्मक तस्वीर.

बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां देर रात एक महिला की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतका गुड़िया, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी (LJPR) की राष्ट्रीय सचिव मोनिका शर्मा की भाभी बताई जा रही हैं. इस हाई-प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री ने पुलिस की नींद उड़ा दी है, क्योंकि हत्या की कड़ियां घर के अंदर और बाहर दोनों ओर इशारा कर रही हैं.

घटना नगर थाना क्षेत्र के चौहट्टा इलाके की है. बताया जा रहा है कि देर रात घर के भीतर ही गुड़िया को सिर में गोली मारी गई. आनन-फानन में परिजन उन्हें सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही लोजपा (आर) के कई कार्यकर्ता और नेता अस्पताल पहुंच गए, जिससे मामले ने राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है.

पति की कहानी पर उठ रहे सवाल

मृतका का पति अर्जुन पासवान, हाजीपुर व्यवहार न्यायालय में एडीजे-4 का निजी चालक है. अर्जुन के अनुसार, उसने पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुनी और जब वह बाहर गया तो गुड़िया चापाकल के पास गिरी हुई थी. उसे उठाते समय सिर और नाक से खून बहने लगा. हालांकि, पुलिस को अर्जुन की भूमिका पर संदेह है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि अगर घर में गोली चली, तो किसी को आवाज क्यों नहीं सुनाई दी?

घर के अंदर मिले चौंकाने वाले सबूत

एफएसएल (FSL) की टीम ने जब घटनास्थल की जांच की, तो घर के अंदर रखे एक गिलास पर खून के निशान मिले हैं। पुलिस को शक है कि हत्या घर के अंदर ही किसी विवाद के दौरान की गई और बाद में उसे चापाकल के पास फेंककर दूसरा रूप देने की कोशिश की गई। मृतका के पिता ने भी ससुराल वालों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि घर में मौजूद लोगों को गोली की आवाज न सुनाई देना नामुमकिन है.

पुलिस की कार्रवाई और हिरासत

सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. फिलहाल दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मौके से अभी तक गोली का खोखा बरामद नहीं हुआ है, जो जांच में एक बड़ी चुनौती बना हुआ है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विसरा रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है.

वैशाली में लोजपा की राष्ट्रीय सचिव की भाभी का मर्डर, सिर पर मारी गोली… पुलिस को किस पर शक?

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button