Crime – औरैया में लव मैरिज बनी फसाद की जड़… आपस में भिड़ गए दो पक्ष, 5 घायल, सोशल मीडिया पर . वायरल- #INA

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो.
उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में मामूली छींटाकशी को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्ष आमने-सामने आ गए. बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रावतपुर गांव में बाजरे के खेत में हुई इस मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. विवाद की जड़ कुछ महीने पहले हुई एक लव मैरिज को लेकर चल रहा पुराना तनाव बताया जा रहा है.
रावतपुर निवासी सोनू के साले, सिसाई गांव के शाकिर पुत्र यूनिस की कुछ महीने पहले रवीना बानो के साथ मर्जी से शादी हुई थी. इस लव मैरिज को लेकर दोनों परिवारों के बीच पहले से ही तनाव बना हुआ था. चार दिन पहले मोनी बेगम का भाई शाकिर अपने बहनोई इशरार के घर रावतपुर आया था. इसी बीच शनिवार को लव मैरिज करने वाला शाकिर अली भी अपनी पत्नी रवीना के साथ रावतपुर निवासी अपने बहनोई सोनू के घर पहुंचा.
इसी दौरान इशरार का साला शाकिर और सोनू के साले शाकिर के बीच रवीना और शाकिर अली की शादी को लेकर छींटाकशी शुरू हो गई. बात छोटी थी, लेकिन थोड़ी ही देर में मामला कहासुनी से आगे बढ़कर हाथापाई और फिर मारपीट में बदल गया. दोनों पक्ष बाजरे के खेत में एक-दूसरे से भिड़ गए. गांव के लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
मारपीट में कई घायल
मारपीट में एक पक्ष की काजल बेगम, उनकी जेठानी मोनी बेगम और शौकीन अली घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से सोनू और आरजू को गंभीर चोटें आईं. सभी घायलों को बिधूना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद काजल बेगम, मोनी बेगम और सोनू को उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.
मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही बिधूना पुलिस मौके पर पहुंची और परिस्थितियों को नियंत्रण में लिया. कोतवाली प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया कि पुलिस ने मामले का संज्ञान ले लिया है और कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की जांच जारी है.
छींटाकशी से शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदल गया और गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है.
औरैया में लव मैरिज बनी फसाद की जड़… आपस में भिड़ गए दो पक्ष, 5 घायल, सोशल मीडिया पर . वायरल
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









