Crime – प्रेमी संग रहने आई 2 बच्चों की मां, सरकारी नौकरी लगते ही लवर ने छोड़ा; घर से निकाला- #INA

प्रेमी संग रहने आई 2 बच्चों की मां, सरकारी नौकरी लगते ही लवर ने छोड़ा; घर से निकाला

पार्क में महिला की अपने प्रेमी नवीन से हुई लड़ाई.

कर्नाटक में दो बच्चों की मां ने प्रेमी के लिए अपने पति को छोड़ दिया. इसके बाद वो प्रेमी के साथ रहने लगी. महिला अपने दोनों बच्चों को भी अपने साथ ही ले आई. युवक पर भरोसा करते हुए महिला ने पति से तलाक की अर्जी भी दे दी. इसी दौरान युवक को केएसआरटीसी में नौकरी मिल गई. सरकारी नौकरी मिलते ही युवक के तेवर बदल गए.

महिला के प्रेमी का नाम नवीन है. वो हुबली जिले का रहने वाला है. नवीन तीन साल पहले दावणगेरे आया था. नवीन एक पेपर वैन चलाता था. बीते बुधवार दोपहर को दावणगेरे शहर के शामनूर रोड स्थित टैंक पार्क में दोनों के बीच जबरदस्त झगड़ा हो गया. महिला ने दावणगेरे बरंगे पुलिस स्टेशन में शिकायत की है और न्याय की गुहार लगाई है. महिला हरपनहल्ली की रहने वाली है.

नौकरी मिलते ही बदले तेवर

नवीन की महिला से मुलाकात तीन साल पहले हुई थी. मुलाकात के बाद में जान-पहचान हुई और फिर दोनों में प्यार हो गया. महिला के दो बच्चे हैं. महिला ने अपने पति को छोड़ दिया और बच्चों के साथ नवीन के पास आ गई. पति से तलाक की अर्जी भी दे दी. नवीन को केएसआरटीसी में नौकरी मिल गई. नौकरी मिलते ही उसके तेवर बदल गए. दोनों के बीच काफी समय से झगड़ा चल रहा था.

गहने और पैसे हड़पने का आरोप

बुधवार को दोनों में शामनूर रोड स्थित टैंक पार्क में झगड़ा हो गया. इसके बाद पार्क में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. नवीन ने महिला पर हमला कर दिया. इसी बीच सूचना मिलने पर दावणगेरे बरंगे पुलिस पहुंची और दोनों को थाने ले गई. फिर महिला से पूछताछ की. महिला ने पुलिस के सामने नवीन पर अपने गहने और पैसे हड़पने का आरोप लगाया और शिकायत की.

साथ ही उसने आरोप लगाया कि नवीन ने उसे धोखा दिया है. नवीन नशे में था, इसलिए पुलिस ने कहा कि वे उससे बाद में पूछताछ करेंगे. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें:- अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं राहुल गांधी, 9 महीने में 6 बार सिक्योरिटी ब्रीच कर गए विदेश CRPF ने खरगे से की शिकायत

प्रेमी संग रहने आई 2 बच्चों की मां, सरकारी नौकरी लगते ही लवर ने छोड़ा; घर से निकाला

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button