Crime – Muzaffarpur News: मॉल के वॉशरूप में गर्लफ्रेंड संग कर रहा था अश्लील हरकत, पकड़ा गया तो कर्मचारियों से भिड़ा बॉयफ्रेंड- #INA

Muzaffarpur News: मॉल के वॉशरूप में गर्लफ्रेंड संग कर रहा था अश्लील हरकत, पकड़ा गया तो कर्मचारियों से भिड़ा बॉयफ्रेंड

प्रतीकात्मक तस्वीर.

कभी-कभार प्रेमी जोड़े पागलपन में ऐसी हरकतें कर बैठते हैं कि वो सब उन्हीं पर भारी पड़ जाता है. बिहार के मुजफ्फरपुर में एक प्रेमी जोड़े ने कुछ ऐसा ही किया. दोनों घूमने के लिए मॉल गए. तभी प्रेमिका को पेट में दर्द हुआ तो वो वॉशरूम चली गई. पीछे से उसका बॉयफ्रेंड भी गया. मॉल के कर्मचारियों का आरोप है कि दोनों अंदर अश्लील हरकतें कर रहे थे. इसलिए मॉल के कर्मचारी बॉयफ्रेंड को पकड़कर बाहर लाए.

आरोप है कि गलती मानने के बजाय बॉयफ्रेंड उल्टा मॉल के कर्मचारियों से ही भिड़ गया. कर्मचारियों ने फिर पुलिस को बुलाया. बाद में प्रेमी जोड़े को थाने ले जाया गया. यहां फिर दोनों के परिवारों को भी बुलाया गया. दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की चेतावनी देते हुए पुलिस ने पीआर बॉन्ड पर दोनों को छोड़ा.

जानकारी के मुताबिक, मामला मोतीझील स्थित एक मॉल का है. यहां मॉल के अंदर वाशरूम में अश्लील हरकत करने के आरोप में सोमवार को एक प्रेमी जोड़े को कर्मियों ने पकड़ा. दोनों सदर थाना के शेरपुर इलाके के रहने वाले हैं. प्रेमी अघोरिया बाजार-रामदयालु रोड स्थित एक मॉल में काम करता है, जबकि प्रेमिका 12वीं की छात्रा है. दोनों मोतीझील स्थित मार्केट में किताब खरीदने के बाद मॉल में घूमने गए थे.

प्रेमी बोला- झूठे आरोप लगाए

प्रेमी ने पुलिस को बताया कि मॉल में घूमने के दौरान प्रेमिका के पेट में दर्द हुआ, जिसके बाद वह वाशरूम में गई. ज्यादा दर्द होने के कारण वह भी वाशरूम में घुस गया. इसी बीच कर्मियों ने गलत आरोप लगाते हुए उन्हें पकड़ लिया और नगर थानेदार को कॉल कर जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई. पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि एक-दूसरे को आठ साल से जानते हैं. दोनों का घर एक ही गांव में आधा किलोमीटर की दूरी पर है.

कर्मचारियों ने लगाया आरोप

वहीं, मॉल के कर्मियों ने पुलिस को बताया- दोनों वाशरूम में अश्लील हरकत कर रहे थे. पूछने पर प्रेमी उनसे ही उलझ गया. मौके पर जुटे अन्य कर्मियों ने दोनों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा. नगर थानेदार शरत कुमार ने बताया- प्रेमी जोड़े के परिजनों को थाने पर बुलाया गया था. दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की चेतावनी देते हुए पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया.

Muzaffarpur News: मॉल के वॉशरूप में गर्लफ्रेंड संग कर रहा था अश्लील हरकत, पकड़ा गया तो कर्मचारियों से भिड़ा बॉयफ्रेंड

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button