Crime – पटना: पहले बेटा, अब पिता… 7 साल में दो मर्डर से बिखर गया खेमका परिवार; सेम पैटर्न से हुए कत्ल- #INA

पटना में बिजनेसमैन गोपाल खेमका का मर्डर
बिहार की राजधानी पटना से शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. पटना में बिहार के बड़े कारोबारी गोपाल खेमका की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी. बदमाश अपार्टमेंट के बाहर घात लगाए बैठे थे. जैसे ही खेमका कार से उतरे हमलावरों ने उनको गोली मार दी. वो आधी रात को अपने घर लौट रहे थे.
सात साल पहले गोपाल खेमका के बेटे की भी ऐसे ही हत्या हुई थी. हमलावरों ने गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी. साल 2018 में हमलावरों ने हाजीपुर में गुंजन खेमका की जान ली थी. हाजीपुर में औद्योगिक थाना इलाके की कॉटन की गोपाल खेमका की फैक्ट्री के गेट पर ही बदमाशों ने उनके बेटे गुंजन खेमका को मारा था.
गुंजन के सिर और सीने में लगी थीं कई गोलियां
गुंजन खेमका की हत्या के लिए भी हमलावर पहले से घात लगाकर बैठे थे. बताया जाता है कि गुंजन खेमका अपनी फैक्ट्री पहुंचे थे. इसके बाद जैसे ही फैक्ट्री में मौजूद गार्ड ने दरवाजा खोला हमलावरों ने कार की खिड़की से बंदूक सटाई और गुंजन खेमका पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. गुंजन खेमका गाड़ी की अगली सीट पर थे. गाड़ी का शीशा बंद था. इसके बाद भी उनको सिर और सीने में कई गोलियां लगीं थी.
बेटे की मौत से टूट गए थे गोपल खेमका
गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की हत्या के बाद हमलावर हथियार लहराते हए भाग गए थे. बेटे गुंजन की मौत ने पिता गोपाल खेमका को पूरी तरह से तोड़ दिया था. शुक्रवार को गोपल खेमका की भी हत्या कर दी गई. इस खौफनक घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.
पुलिस कर रही गोपाल खेमका हत्याकांड की जांच
पुलिस ने गोपाल खेमका के हत्या के मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा और एक कारतूस मिला है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. साथ ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी भी कर दी है. पुलिस ने गोपाल खेमका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.
ये भी पढ़ें:बिहार: पटना के जाने-माने उद्योगपति गोपाल खेमका का मर्डर, बाइक सवार अपराधियों ने सिर में मारी गोली
पटना: पहले बेटा, अब पिता… 7 साल में दो मर्डर से बिखर गया खेमका परिवार; सेम पैटर्न से हुए कत्ल
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









