Crime – पिटबुल-जर्मन शेफर्ड भौंकते रहें, मासूमों को गार्ड ऐसे डराता रहा, आखिर किस बात की दी सजा?- #INA

पिटबुल-जर्मन शेफर्ड भौंकते रहें, मासूमों को गार्ड ऐसे डराता रहा, आखिर किस बात की दी सजा?

माफी मांगते बच्चे

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मशार करके रख दिया. यहां तीन मासूम बच्चों को एक बाग के चौकीदार ने पकड़ लिया. इसके बाद उसने बच्चों को डराने के लिए उनके आस-पास खतरनाक कुत्ते छोड़ दिए. बच्चे डर के मारे रोने और कांपने लगे. साथ ही बच्चे हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगने लगे. अब इसी पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

ये पूरी घटना जिले के गंगागढ़ी गांव की बताई जा रही है. मासूम बच्चों के परिजनों ने बााग के चौकीदाार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर को गंगागढ़ी गांव के तीन बच्चे खेल रहे थे. उसी दौरान उन तीनों ने पास के बाग में आम के पेड़ पर आम देखे. इसके बाद तीनों बाग में पहुंचे और आम तोड़ने की कोशिश करने लगे.

छोटी-सी हरकत बनी बच्चों के लिए भयावह ख्वाब

उनकी यही छोटी-सी हरकत उन तीनों के लिए एक भयावह ख्वाब बन गई. बाग का चौकीदार वहां पहुंच गया. उसने तीनों मासूमों को बाग में पकड़ लिया. फिर चौकीदार ने उनके साथ क्रूरता करनी शुरू कर दी. चौकीदार ने बच्चों को डराने के लिए उनके आस-पास पिटबुल और जर्मन शेफर्ड जैसे खतरनाक कुत्तों को छोड़ दिया. इतना ही नहीं चौकीदार ने बच्चों से कान पकड़वाकर उठक-बैठक कराई और मांफी मांगने के लिए मजबूर किया.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

इसके बाद बच्चे रोते-कांपते अपने घर पहुंचे और उन्होंने अपने मां-बाप और परिवार वालों को अपनी आपबीती सुनाई. इसके बाद बच्चों के परिजन तत्काल अगसौली पुलिस चौकी पहुंचे और मामले में चौकीदाार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. गांव वालों ने भी इस घटना पर आक्रोश व्यक्त किया और सभी इस अमानवीय व्यवहार के खिलाफ एकजुट हो गए. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि दोषी के खिलााफ उचित कार्रवाई होगी.

घटना का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें बच्चे डर से कांपते, रोते और हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगते देखे जा सकते हैं. इस वायरल वीडियो ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

ये भी पढ़ें:अच्छी क्वालिटी की बनानी है Reel दो लड़कों ने युवक का छीना आईफोन, फिर रेत दिया गला; मौत

पिटबुल-जर्मन शेफर्ड भौंकते रहें, मासूमों को गार्ड ऐसे डराता रहा, आखिर किस बात की दी सजा?

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button