Crime- Pratapgarh News : फतनपुर में युवक ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार -#INA

फतनपुर थाना क्षेत्र के पटहटिया कला गांव में युवक ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। भोर में विवाद के बाद किसी वजनी वस्तु से सिर पर प्रहार कर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस के पहुंचने के बाद आरोपी बार-बार बयान बदलता रहा और अज्ञात लोगों के द्वारा हत्या की बात करता रहा। छानबीन में शक की सुई पति पर जाने के बाद आरोपी ने जुर्म कुबूल कर लिया। आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद एएसपी, सीओ, थानाध्यक्ष फोर्स के साथ पहुंच गए। बताया जाता है कि दंपती में आए दिन विवाद होता था।