Crime – ‘मेरी बीवी से रोमांस कर…’, बंधक बनाकर युवक के उखाड़े नाखून, प्राइवेट पार्ट में घोंपी स्टेपलर की 26 पिन, घावों पर लगाई मिर्ची; हैवान कपल की कहानी- #INA

आरोपी कपल.
केरल के पठानमथिट्टा जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है. पुलिस ने यहां एक कपल को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने क्रूरता की हदें ही पार कर डाली थीं. उन्होंने दो युवकों को हनीट्रैप में फंसाया. फिर मिलने के बहाने बुलाकर जो हश्र किया, वो दिखाता है कि इस कपल में इंसानियत नाम की कोई चीज ही नहीं है. कपल ने युवकों को पहले लूटा. फिर उनके जननांगों में दर्जनों स्टेपलर पिन घोंप दिए, नाखून उखाड़े और घावों पर मिर्च पाउडर छिड़ककर हैवानियत की.
बताया जा रहा है कि आरोपी जोड़ा मानसिक रूप से विक्षिप्त हो सकता है, लेकिन पीड़ितों के बयानों से जादू-टोने की आशंका जताई जा रही. पीड़ितों से उन्होंने पहले आईफोन और नकदी लूटी. फिर उन्हें ये यातनाएं दीं.
घटना पठानमथिट्टा के चारलकुन्नु इलाके की है. अरनमुला पुलिस ने आरोपी जोड़े को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, यह वारदात कोइप्रम के अंथालिमोन्नी में हुई. युवती ने प्रेम का बहाना बनाकर दो युवकों को अलग-अलग मौकों पर अपने घर बुलाया और उनके साथ हैवानियत की. इस घटना के सामने आने के बाद यह चर्चा चल रही, क्या यह एक सोची-समझी हनी ट्रैप की साजिश थी या फिर अंधविश्वास और जादू-टोने की भयावह दुनिया से जुड़ा मामला?
26 स्टेपलर की पिन घोंपी
पहली घटना सितंबर 1 को हुई, जब अलप्पुझा के एक युवक को निशाना बनाया गया. पुलिस जांच से पता चला कि आरोपी युवक ने पीड़ित युवक को मारामोन जंक्शन से अपने घर लाया. घर पहुंचते ही युवक को अपनी पत्नी के साथ प्रेम संबंध का नाटक करने को कहा. बोला- चल मेरी बीवी से रोमांस का नाटक कर. फिर इसका वीडियो भी शूट किया. इसके बाद युवक को बांध दिया गया, उस पर पेपर स्प्रे छिड़का गया. उसके जननांगों में करीब 26 स्टेपलर पिन घोंप दी गईं. इतना ही नहीं, उसके नाखून उखाड़े गए, पूरे शरीर पर तार से पीटा गया और घावों पर मिर्च पाउडर छिड़क दिया गया. युवक बेहोश हो गया, तो जोड़े ने उसे सुनसान सड़क पर फेंक दिया.
कैसे हुआ घटना का खुलासा?
घटना का खुलासा तब हुआ जब एक स्थानीय व्यक्ति ने घायल युवक को देखा और उसे अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में युवक ने एक न्यूज चैनल को बताया कि जोड़ा किसी आत्मा से ग्रस्त लग रहा था. जादू-टोने जैसी रस्में अदा कीं और माहौल मानव बलि कांड जैसा भयानक था. पीड़ित ने खुलासा किया कि आरोपी युवती ने सबसे ज्यादा यातनाएं दीं. खुद उसके जननांगों में स्टेपलर पिन घोंपी. इसके अलावा, उसकी उंगली के नाखून में सुई घोंपी गई और पूरे शरीर पर तार से मारकर घाव बनाए गए, जिन पर मिर्च पाउडर डाला गया.
घर में बनाया बंधक, फिर पीटा
इसी तरह की हैवानियत अलप्पुझा के युवक के साथ भी की गई, जो बेंगलुरु में काम करता है. युवती ने उसे मिलने के लिए थिरुवल्ला बुलाया, जहां से उसे घर ले जाकर बंधक बना लिया. युवक को बांधकर पीटा गया, जिससे उसकी एक आंख की रोशनी आंशिक रूप से चली गई और पसलियां टूट गईं. उसके पूरे शरीर पर स्टेपलर पिन हथौड़े से ठोंकी गईं. जोड़े ने युवती के साथ अंतरंगता के दृश्य दिखाकर उसे धमकाया और उसका आईफोन व नकदी छीन ली.
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस ने बताया कि दोनों पीड़ितों से आईफोन और पैसे लूटे गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए एक स्पेशल टीम गठित की गई है, जो विस्तृत जांच कर रही है. आरोपी जोड़े के मानसिक स्वास्थ्य की जांच भी की जा रही है, लेकिन पीड़ितों के बयानों से हनी ट्रैप के साथ-साथ अंधविश्वास का एंगल भी उभरकर सामने आ रहा है. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.
‘मेरी बीवी से रोमांस कर…’, बंधक बनाकर युवक के उखाड़े नाखून, प्राइवेट पार्ट में घोंपी स्टेपलर की 26 पिन, घावों पर लगाई मिर्ची; हैवान कपल की कहानी
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








