Crime – पत्नी की लाश देख घबराया पति, बोला-जेल नहीं जाना मुझे, फिर जहर खाकर दे दी जान- #INA

पत्नी की लाश देख घबराया पति, बोला-जेल नहीं जाना मुझे, फिर जहर खाकर दे दी जान

पत्नी की मौत के बाद पति ने खाया जहर

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पत्नी की मौत के बाद पति ने भी पदार्थ खाकर मौत को गले लगा लिया. बताया जा रहा है कि पहले पत्नी ने जहर खाया था. इलाज के दौरान कानपुर ले जाते वक्त पत्नी ने दम तोड़ दिया. इसके बाद पति ने पत्नी का शव देखकर कुछ ऐसा कहा जिसको सुनकर घरवाले सन्न रह गए. फिर उसने भी जहरीला पदार्थ खा लिया.

घर वाले जब तक युवक को अस्पताल लेकर पहुंचते तब तक उसने ने भी दम तोड़ दिया. घरेलू विवाद के बाद पति-पत्नी की मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. ये पूरा पूरा मामला तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर नगर का बताया जा रहा है. अंबेडकर नगर निवासी पेशे से अधिवक्ता अरविंद कुमार की शादी डेढ़ साल पहले ही शिवानी नाम की महिला से हुई थी.

घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने खाया जहर

दोनों के बीच आपसी कुछ घरेलू विवाद हुआ, जिसके बाद शिवानी ने जहरीला पदार्थ खा लिया. जहरीला पदार्थ खाते ही शिवानी की हालत बिगड़ी तो घर वाले उसको पहले मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसको कानपुर रेफर कर दिया, तभी रास्ते में शिवानी ने दम तोड़ दिया. परिवार वाले शिवानी का शव लेकर घर आए.

पति बोला-मुझे जेल नहीं जाना, फिर…

इसके बाद पति अरविंद अपनी पत्नी शव देखकर बोलने लगा मुझे जेल नहीं जाना है. मैं भी अपनी पत्नी के साथ ही चला जाऊंगा, तभी चुपचाप कमरे में जाकर अरविंद ने जहरीला पदार्थ खा लिया. थोड़ी देर बाद जब घर वालों को अरविंद के जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी हुई तो वो लोग आनन फानन में अरविंद को भी इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर भागे, लेकिन मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही अरविंद ने भी दम तोड़ दिया.

गुस्से और आपसी विवाद ने उजाड़ा परिवार

आसपास के लोगों की माने तो अरविंद अपनी पत्नी से बेइंतहा प्यार करता था. उसको यह भी डर सता रहा था की पत्नी की मौत के बाद उसको जेल जाना पड़ सकता है, जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया. वहीं इस घटना के बाद इलाके में दो शव एक साथ घर में रखे देख पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. हर कोई यह सोच रहा था कि जरा सा गुस्सा और आपसी विवाद एक परिवार को एक पल में कैसे उजाड़ सकता है.

परिवार में मचा कोहराम

घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है. कोई समझ नहीं पा रहा कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो दोनों ने इतना खौफनाक कदम उठा लिया. अगर कोई बात भी थी तो आपस में उसको सुलझाया जा सकता था, लेकिन पहले पत्नी ने जहर खाया और उसके बाद पति ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.

फिलहाल मामले में पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है. मामले में तिर्वा कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें:पत्नी और बच्चे को बिठाकर पार करने लगा नदी, बीच में बंद हुई बाइकअटकी सांसें

पत्नी की लाश देख घबराया पति, बोला-जेल नहीं जाना मुझे, फिर जहर खाकर दे दी जान

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button