Crime- रोहतक में सनसनी: निडाना गांव में रुपये के लेनदेन में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 10 दिन में चौथी वारदात -#INA

रोहतक के निडाना गांव में रुपये के लेनदेन के विवाद में एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में भारी तनाव और दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद पैसे के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोपियों ने युवक को लाठी-डंडों से इतना पीटा कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।

10 दिनों में चौथी हत्या से दहशत

रोहतक में बेलगाम होते बदमाशों और आपराधिक घटनाओं का आलम यह है कि पिछले महज 10 दिनों के भीतर जिले में हत्या की यह चौथी बड़ी वारदात सामने आई है। लगातार हो रहे मर्डर्स के कारण आम जनता में भारी रोष और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

Credit By Amar Ujala

Back to top button