Crime – ‘बेटा सिलेंडर बदल दे…’, सुनते ही मां को मारने लगा मुक्के, तड़प-तड़प कर तोड़ा दम- #INA

'बेटा सिलेंडर बदल दे...', सुनते ही मां को मारने लगा मुक्के, तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

नशे का आदी है आरोपी बेटा.

बेटा सिलेंडर बदल दे… बस मां ने इतना ही कहा था. बेटा बौखला उठा. कहने लगा- मुझे काम के लिए क्यों कहा. मैं नहीं बदलूंगा सिलेंडर. मां की फिर उससे बहस हो गई. गुस्से में बेटे ने मां को मुक्के मारने शुरू कर दिए. मां की चीख सुनकर बेटियां भी वहां आ पहुंचीं. फिर महिला के पति भी वहां आए. उन्होंने महिला को बचाने की कोशिश की. मगर बेटे के सिर पर खून सवार था. उसने डंडे से मां को पीटना शुरू किया, जिससे उनकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई.

मृतका के जेठ ने FIR दर्ज करवाई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ जारी है. मामला करधनी क्षेत्र के अरुण विहार इलाके का है. यहां सोमवार की सुबह गैस सिलेंडर बदलने की बात पर नवीन नामक युवक ने अपनी 51 वर्षीय मां संतोष की डंडे और मुक्कों से इतनी बेरहमी से पिटाई की कि वो अचेत हो गईं. आनन-फानन में घायल संतोष को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में महेंद्रगढ़ के खेड़ी कुलवाना निवासी लक्ष्मण सिंह सेना से दस साल पहले रिटायर होकर जयपुर में बस गए थे. सोमवार सुबह करीब 9 बजे सिलेंडर खत्म होने पर मां-बेटे में कहासुनी हो गई. आरोपी नवीन ने गुस्से में आकर मां पर डंडे और मुक्कों से हमला कर दिया. संतोष के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और कान से खून निकलने लगा. पति और बेटियां संतोष को बचाने का प्रयास करती रहीं. लेकिन आरोपी तब तक मारता रहा जब तक कि मां बेहोश नहीं हो गईं.

नशे का आदी है आरोपी बेटा

पुलिस ने बताया- आरोपी युवक नवीन नशे का आदी है. नवीन की शादी साल 2020 में हुई थी. नवीन की नशे की लत व झगड़ा करने की प्रवृत्ति से तंग आकर उसकी पत्नी शादी के कुछ महीनों बाद ही पीहर चली गई. उसने नवीन के खिलाफ बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया था.

जेठ ने कराया मामला दर्ज

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन हरियाणा ले गए. मृतका के जेठ ओमपाल सिंह ने पुलिस को रिपोर्ट दी. मामले में आगामी कार्रवाई जारी है. वहीं पत्नी की मौत से पति सदमें है. बेटियों का भी रो-रोकर बुरा हाल है.

‘बेटा सिलेंडर बदल दे…’, सुनते ही मां को मारने लगा मुक्के, तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button