Crime- फतेहाबाद जिला कोर्ट व डीसी ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी: खालिस्तानी मेल से हड़कंप, खाली कराया गया परिसर -#INA

फतेहाबाद जिला न्यायिक परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सेशन कोर्ट में मेल के द्वारा ये धमकी दी गई है। इसके बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन की तरफ कोर्ट परिसर को खाली करवाया गया है। प्रशासन ने हिसार से बम स्क्वायड को सूचना दी गई है। पहले भी दो बार धमकी मिल चुकी है।




खालिस्तान की तरफ से भेजी गई मेल में लिखा है था कि “खालिस्तान जिंदाबाद” 2 बजकर 11 मिनट पर जिला कोर्ट और 3:11 पर डीसी ऑफिस को बम से उड़ा दिया जाएगा। फिलहाल एहतियात के तौर पर प्रशासन ने कोर्ट के मेन गेट को बंद करवा दिया है।

Credit By Amar Ujala

Back to top button