Crime- दिल्ली में ट्रिपल मर्डर, चाकू से हमला कर मां-बाप और बेटी की हत्या, बेटा था मॉर्निग वॉक पर

दिल्ली में ट्रिपल मर्डर, चाकू से हमला कर मां-बाप और बेटी की हत्या, बेटा था मॉर्निग वॉक पर

दिल्ली के नेब सराय इलाके में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई. एक ही परिवार के तीन लोगों की चाकू से गोदकर हत्या की गई है. घर में मां-बाप और बेटी का शव बरामद हुआ है. जिस वक्त हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया उस दौरान बेटा मॉर्निंग वॉक पर गया था, जब वापस आया तो देखा कि तीनों की हत्या हो चुकी थी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है. घटना की जांच की जा रही है.

पुलिस बेटे से पूछताछ कर रही है. उसका कहना है कि वह सुबह टहलने के लिए गया था. घर पर पिता राजेश, मां कोमल और बहन कविता थी. जब वह वापस आया तो घर में तीनों के खून से लथपथ शव मिले. तीनों की चाकू से घोंपकर हत्या की गई है.

खबर अपडेट की जा रही है…



[ad_2]
Source link

Back to top button