Crime – ‘बात नहीं मान रहा था मेरी…’, शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड का सिर सिलबट्टे से कुचला, फिर लाश के पास बैठी रही- #INA

प्रेमिका ने खुद किया पुलिस को फोन (AI जेनरेटेड फोटो)
बिहार के पटना से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने अपने ही बॉयफ्रेंड की बेरहमी से हत्या कर डाली. उसने प्रेमी के सिर को सिलबट्टे से कूचकर उसे मार डाला. बाद में उसने फिर पुलिस को खुद फोन करके इस घटना की जानकारी भी दी. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो प्रेमिका अपने बॉयफ्रेंड के शव के पास बैठी हुई थी. अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. प्रेमिका गिरफ्तार कर ली गई है.
मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड़ इलाके में शुक्रवार की देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई बताया जा रहा है कि गौरीचक की रहने वाली पूजा कुमारी का मोकामा के निवासी मुरारी कुमार से प्रेम संबंध था. पूजा कुमारी टीपीएस कॉलेज के पास एक किराए के मकान में रहती थी.
पूजा पिछले पांच सालों से मुरारी के साथ से रिश्ते में थी. पूजा का कहना है कि मुरारी तकरीबन चार साल से शादी करने की बात कह रहा था, लेकिन अपना वादा पूरा नहीं कर रहा था. मुरारी बेंगलुरु में ड्राइवर था. कुछ दिन पहले ही वो पटना लौटा था और पूजा के साथ ही किराए के मकान में रह रहा था.
बताया जा रहा है कि इन दोनों के बीच ही शादी करने की बात को लेकर के अनबन हुई थी. इसके बाद बात इतनी बढ़ी की पूजा ने सोने के दौरान गुस्से में आकर मुरारी के सिर पर सिलबट्टा दे मारा. इसके बाद उसने लोढ़े और घड़े से भी वार किया. हत्या इतनी नृशंस थी कि कमरे की दीवार और बिस्तर खून से सन गए.
पहले से शादीशुदा थी पूजा
इधर बताया जा रहा है कि पूजा पहले से ही शादीशुदा थी. वह अपने पति से अलग होकर अपनी बेटी और भतीजी के साथ इस मकान में रहती थी. जब वह वारदात हुई तो वो दोनों भी बगल के कमरे में सो रही थीं. इधर मुरारी के भाई का कहना है कि पूजा उसके भाई से जमीन और पैसे हड़पना चाहती थी. मुरारी ने अपनी बहन से एक लाख रुपए भी लिए थे और वह जमीन खरीदने की कोशिश में था. पूजा चाहती थी की रजिस्ट्री उसके नाम से हो लेकिन मुरारी ने मना कर दिया था.
मामले में कार्रवाई जारी है
इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद कंकड़बाग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. एफएसएल की टीम ने भी जांच की. पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. पुलिस का कहना है कि मामले में प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच की जा रही है.
‘बात नहीं मान रहा था मेरी…’, शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड का सिर सिलबट्टे से कुचला, फिर लाश के पास बैठी रही
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










