Crime – ‘वो किस चीज की माफी मांग रहे..’, द्वारका हिट एंड रन मामले में आरोपी के पिता ने Sorry कहा, पीड़ित मां ने दिया ये जवाब- #INA

मां इन्ना के साथ साहिल (फाइल फोटो)
राजधानी दिल्ली के द्वारका में हुए भीषण हिट एंड रन हादसे ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए उजाड़ दी हैं. इस हादसे में 23 वर्षीय साहिल धनेश्रा की मौत के बाद उनकी मां, इन्ना माकन का रो-रोकर बुरा हाल है. स्कॉर्पियो चला रहे नाबालिग आरोपी के पिता ने इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी. मगर साहिल की मां ने इस पर कहा- Sorry कहने से क्या होगा. क्या इससे मेरा बेटा वापस आ जाएगा?
हादसा तीन फरवरी को हुआ था. स्कॉर्पियो चला रहे नाबालिग ने बाइक सवार साहिल को टक्कर मार दी. इसमें साहिल की तड़प-तड़पकर मौत हो गई. आरोपी को हिरासत में लिया गया, मगर बोर्ड परीक्षाओं के लिए उसे जमानत दे दी गई. आरोपी के पिता ने मीडिया के जरिए इन्ना माकन से दुख जताते हुए माफी मांगी थी. इस पर पलटवार करते हुए इन्ना ने कहा- वो किस बात की माफी मांग रहे हैं? मेरी जिंदगी खत्म करने की? क्या अगर यह उनके बच्चे के साथ होता तो… सिर्फ ‘सॉरी’ कह देने से मेरी दुनिया वापस नहीं आ सकती.
इन्ना माकन ने बताया कि 2018 में पति के निधन के बाद साहिल ही उनके जीने का एकमात्र सहारा था. वो जल्द ही पोस्टग्रेजुएशन के लिए ब्रिटेन जाने वाला था. उन्होंने सिसकते हुए कहा कि अब उनके जीवन में न सुबह बची है, न काम पर जाने की कोई वजह.
ये भी पढ़ें: 10 मिनट तक तड़पता रहा मेरा साहिल, द्वारका हिट एंड रन मामले में छलका मां का दर्द, नाबालिग ने मारी थी SUV से टक्कर
रील और लापरवाही पर उठे सवाल
हादसे के वक्त कार में मौजूद आरोपी की बहन द्वारा वीडियो (रील) बनाने के आरोपों ने मामले को और तूल दे दिया है. आरोपी के पिता ने स्वीकार किया कि बच्चे आजकल वीडियो बनाते हैं, लेकिन दावा किया कि वह उस वक्त दिल्ली में नहीं थे और बेटा बिना बताए गाड़ी की चाबी ले गया था. गाड़ी पर पहले से मौजूद कई चालानों पर पिता ने सफाई दी कि वे चालान ड्राइवरों के नाम हैं, बेटे के नहीं.
ये भी पढ़ें: FIR में 19 साल, कोर्ट में नाबालिग, द्वारका हिट एंड रन मामले में साहिल की मां ने आरोपी की उम्र पर उठाए सवाल
नाबालिग होने का दावा और कानूनी स्थिति
आरोपी के पिता ने उन दावों को गलत बताया जिसमें बेटे की उम्र 19 साल कही जा रही थी. उन्होंने कहा कि उनका बेटा 17 साल कुछ महीने का है और उसके पास जन्म प्रमाण पत्र भी है. फिलहाल आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के निर्देश पर सुधार गृह भेजा गया था, जहां से उसे 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए अस्थायी रिहा किया गया है. दूसरी ओर, साहिल की मां का कहना है कि वह हमेशा से चाहती थीं कि उनका बेटा इस देश के हालातों की वजह से बाहर चला जाए, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था.
‘वो किस चीज की माफी मांग रहे..’, द्वारका हिट एंड रन मामले में आरोपी के पिता ने Sorry कहा, पीड़ित मां ने दिया ये जवाब
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








