Crime- पटियाला में युवक की हत्या: प्रेम संबंधों के शक में गई जान, प्रेमिका के पति ने लाठियों से पीट कर मार डाला -#INA

पटियाला में अवैध प्रेम संबंधों के चलते युवक की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान ऑफिसर कॉलोनी के रहने वाले अरुण के तौर पर हुई है।
युवक के परिजनों का आरोप है कि अरुण के किसी विवाहित महिला के साथ प्रेम संबंध थे। महिला के पति ने ही अरुण की हत्या की है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
मृतक की बहन अंजलि ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि अरुण का एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। लड़की की पहले शादी हो चुकी थी और उसके पति का नाम रवि शंकर है। अंजलि का आरोप है कि रवि शंकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर अरुण को लाठियों से बुरी तरह पीटा। इसके बाद गंभीर रूप से घायल अरुण को टेंपो में डालकर अस्पताल ले जाया गया और आरोपी मौके से भाग गए।
अंजलि के मुताबिक, दोनों परिवारों के बीच कई वर्षों से अच्छे संबंध थे। दोनों परिवार हर खुशी के मौके पर एक-दूसरे के घर आते-जाते थे। परिवार में उसका भाई ही इकलौता था।
मृतक के परिवार ने पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले के जांच अधिकारी एसआई बूटा सिंह ने कहा कि पुलिस की ओर से दोषियों की तलाश कर रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले में कानूनी का कार्रवाई की जाएगी।