CRPF बोली- राहुल गांधी सुरक्षा प्रोटोकॉल नहीं मानते:कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को लेटर लिखा- बिना बताए विदेश जाते हैं; 9 महीने में 6 बार गए- INA NEWS

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप लगाया है। CRPF ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर चिंता जताई और कहा कि राहुल बिना बताए 9 महीने में 6 बार विदेश गए। इस दौरान उन्होंने इटली, वियतनाम, दुबई, कतर, लंदन और मलेशिया की यात्रा की। CRPF ने राहुल गांधी को भी लेटर लिखा है। लेटर में लिखा है कि इस तरह की चूक VVIP सिक्योरिटी को कमजोर करती है। उन्हें खतरों का भी सामना करना पड़ सकता है। इससे पहले भी CRPF इस मुद्दे को उठा चुकी है। राहुल गांधी को एडवांस सिक्योरिटी लाइजन कवर के साथ हाईएस्ट लेवल की जेड+ सिक्योरिटी मिली हुई है। यलो बुक प्रोटोकॉल के तहत हाई कैटेगरी की सुरक्षा प्राप्त लोगों को अपनी गतिविधियों के बारे में सुरक्षा विंग को पहले से सूचना देनी होती है ताकि पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इसमें विदेश यात्रा भी शामिल है। राहुल की सुरक्षा में चूक, कई बार प्रोटोकॉल नहीं माना अगस्त 2025: वोटर अधिकार यात्रा, पूर्णिया, बिहार जनवरी 2023: भारत जोड़ो यात्रा, काजीगुंड, जम्मू कश्मीर 7 फरवरी 2022: कांग्रेस रैली, लुधियाना 9 महीने में 6 बार विदेश गए राहुल CRPF के वीवीआईपी सिक्योरिटी हेड सुनील जून ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि राहुल गांधी अपनी सुरक्षा को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, क्योंकि वह ज्यादातर विदेश यात्रा पर बिना किसी को बताए जा रहे हैं। CRPF ने राहुल की 30 दिसंबर से 9 जनवरी तक इटली, 12 से 17 मार्च वियतनाम, 17 से 23 अप्रैल दुबई, 11 से 18 जून कतर, 25 जून से 6 जुलाई लंदन और 4 से 8 सितंबर मलेशिया जैसी विदेश यात्राओं का हवाला दिया है। पहले भी प्रोटोकॉल तोड़ने की शिकायत कर चुका CRPF यह पहली बार नहीं है जब CRPF ने राहुल गांधी को उनके सुरक्षा कवर को लेकर लेटर लिखा है। CRPF ने बताया कि राहुल ने 2020 से अब तक 113 मौकों पर सुरक्षा दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया है, जिसमें पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा का दिल्ली फेज भी शामिल है। गृह मंत्रालय ने 2019 में वापस ले ली थी SPG सिक्योरिटी केंद्र सरकार ने 2019 में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बच्चों राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को दी गई विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) सुरक्षा वापस ले ली थी। इस सुरक्षा कवर की जगह सीआरपीएफ ने ले ली। SPG सिक्योरिटी गांधी परिवार के पास करीब 3 दशक तक रही। क्या होता है एडवांस सिक्योरिटी लाइजन कवर

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button