श्रीलंका में चक्रवात Ditwah का कहर, अब तक 46 लोगों की मौत, भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा
Cyclone Ditwah: भारत के दक्षिणी भाग में अभी सेन्यार चक्रवात का असर खत्म नहीं हुआ है कि एक और तूफान ‘दितवाह’ ने डराना शुरू कर दिया है। इस तूफान ने श्रीलंका में जमकर कहर मचाया है और अब तक 46 लोगों की जान ले ली है। इसकी वजह से मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल के लिए अलर्ट जारी किया है।
HighLights
श्रीलंका में चक्रवात ‘दितवाह’ मचा रहा तबाही
अब तक 46 लोगों की मौत, 23 लोग लापता
मछुआरों के लिए जारी की गई चेतावनी
डिजिटल डेस्क। तूफानी चक्रवात ‘दितवाह’ (Cyclone Ditwah) श्रीलंका में भारी तबाही मचा रहा है और अब तक अपनी गिरफ्त में 46 लोगों को ले चुका है, जबकि 23 लोग अभी लापता हैं। श्रीलंकाई तट से उठे इस चक्रवात का रुख धीरे-धीरे भारत की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल के लिए अलर्ट जारी किया है। इस समय रेस्क्यू टीमें लगातार राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं।
श्रीलंका में दितवाह का कहर
पिछले 24 घंटों में चक्रवात के चलते 300 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 12 घंटों में तूफान और अधिक प्रचंड हो सकता है। इसकी वजह से कई क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। श्रीलंका के पूर्वी और मध्य भाग इस तूफान से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। डिजास्टर मैनेजमेंट सेंटर (DMC) ने बताया कि 43,991 लोगों को अब तक सुरक्षित स्थानों स्कूलों और पब्लिक शेल्टरों में ट्रांसफर किया गया है। इस दौरान स्कूल बंद कर दिए गए हैं, ट्रेन सेवाएं रोक दी गई हैं और कोलंबो स्टॉक एक्सचेंज ने भारी बारिश के चलते समय से पहले ट्रेडिंग रोक दी।
DMC के इमरजेंसी ऑपरेशंस डायरेक्टर ब्रिगेडियर एस. धर्मविक्रमा ने बताया कि कई प्रभावित इलाकों में बचाव कार्य जारी है, लेकिन भूस्खलन से सड़क बंद होने के कारण कई गांवों तक पहुंचना बेहद मुश्किल हो रहा है।
पोर्ट्स और सिविल एविएशन मंत्री अनुरा करुणाथिलके ने कहा कि अगर हालात और बिगड़ते हैं तो श्रीलंका अपने मुख्य एयरपोर्ट से उड़ानों को भारत के त्रिवेंद्रम या कोचीन एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट करेगा। लोकल मीडिया के मुताबिक मस्कट, दुबई, नई दिल्ली और बैंकॉक सहित छह फ्लाइट्स को पहले ही कोलंबो एयरपोर्ट से डायवर्ट किया जा चुका है।
भारत के लिए अलर्ट जारी
बंगाल की खाड़ी में बना यह खतरनाक तूफान श्रीलंका से आगे बढ़ता हुआ अब भारत के तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने इसके लिए प्री-साइक्लोन अलर्ट जारी किया है। चक्रवात का संभावित मार्ग उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी, दक्षिण आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल के तटों के करीब से गुजर सकता है। 30 नवंबर तक इन क्षेत्रों में मौसम बिगड़ने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा तटीय इलाकों में मछुआरों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
श्रीलंका में चक्रवात Ditwah का कहर, अब तक 46 लोगों की मौत, भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,