Nation: घाटकोपर में 'ऑपरेशन सिंदूर' थीम पर 'दही हांडी', मधुर भंडारकर हुए शामिल #INA

मुंबई, 16 अगस्त (.)। मुंबई सहित पूरे देश में शनिवार को जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। महाराष्ट्र में इस मौके पर दही हांडी का आयोजन किया जाता है। शनिवार से ही पूरे महाराष्ट्र में दही हांडी प्रतियोगिता का आगाज हो गया।

दही हांडी महाराष्ट्र की संस्कृति में रचा बसा है। इसे लेकर गली मोहल्लों तक में मटकी फोड़ने की कवायद करते गोविंदाओं की टोली निकल पड़ती है। इस उत्सव का हिस्सा विशिष्ट व्यक्ति भी बनते हैं। फिल्मी हस्तियों की अच्छी खासी तादाद देखने को मिलती है। ऐसे ही एक दही हांडी के कार्यक्रम में फिल्मकार मधुर भंडारकर, जितेंद्र, और जयाप्रदा पहुंचे। खास बात ये रही कि इस दही हांडी का थीम ऑपरेशन सिंदूर था।

ये दही हांडी का कार्यक्रम महाराष्ट्र बीजेपी के नेता और विधायक राम कदम ने आयोजित किया था। मधुर भंडारकर और जितेंद्र ने इस कार्यक्रम को लेकर अपने विचार लोगों के सामने प्रकट किए।

इस बारे में बात करते हुए मधुर भंडारकर ने कहा, मुझे यहां पर आकर बहुत अच्छा लगा। राम कदम ने बुलाया है मुझे, वो मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। दही हांडी एक ऐसा उत्सव है हमारे मुंबई शहर में, महाराष्ट्र में जिसे हम बहुत ही अच्छी तरह से मनाते हैं। आज बारिश भी हो रही है, अच्छा लग रहा है, मैं सभी को बहुत-बहुत बधाई देना चाहूंगा। खासकर ऑपरेशन सिंदूर थीम शानदार है। ये हमारे जवानों के समर्पण को दर्शाता है।

वहीं जितेंद्र ने कहा,मैं यहां 15-20 साल से आ रहा हूं, बहुत अच्छा लगा इसलिए तो आ रहा हूं। राम कदम जी बहुत अच्छे राजनेता हैं, और ऐसे लोग बहुत कम होते हैं। मैं तो शुक्रवार रात से ही इनके कॉल का इंतजार कर रहा था, निमंत्रण तो था, लेकिन फोन का इंतजार था और वो आया। कार्यक्रम की रौनक तब और बढ़ गई जब जितेंद्र ने अभिनेत्री जयाप्रदा के साथ मशहूर गाने ताकी-ताकी पर डांस किया।

इस पूरे कार्यक्रम के दौरान बारिश होती रही, लेकिन सभी सेलेब्स और राजनेताओं का जोश हाई था। मधुर भंडारकर ने फैंस का अभिवादन स्वीकार किया तो जितेंद्र भी बारिश के दौरान मंच पर मौजूद रहे।

–.

जेपी/केआर

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

घाटकोपर में 'ऑपरेशन सिंदूर' थीम पर 'दही हांडी', मधुर भंडारकर हुए शामिल




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button