खबर बाजार -CCEA की बैठक में गन्ने का FRP बढ़ाने का हुआ फैसला, शिलॉन्ग-सिलचर हाई स्पीड कॉरिडोर हाईवे को भी मिली मंजूरी – सूत्र – #INA

CCEA meeting : कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक गन्ने की FRP (Fair and Remunerative Price) 15 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाने का फैसला लिया गया है। दोपहर 3 बजे कैबिनेट की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इसमें आज की कैबिटनेट बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में आधिकारिक जानकारी दी जाएगी। वर्तमान में गन्ने की FRP 10.25 फीसदी रिकवरी पर 340 रुपए प्रति क्विंटल है। FRP में ये बढ़त 2025-26 (अक्टूबर-सितंबर) के लिए की गई है।
शिलॉन्ग-सिलचर हाई स्पीड कॉरिडोर हाईवे को भी मिली मंजूरी
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक आज की कैबिनेट बैठक में शिलॉन्ग और सिलचर के बीच 166 किलोमीटर के नए हाई स्पीड कॉरिडोर हाईवे को भी मंजूरी दे दी गई है। यह कॉरिडोर करीब 22,800 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा।
166 किलोमीटर लंबे इस ग्रीनफील्ड हाई स्पीड कॉरिडोर के निर्माण से दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय घटकर मात्र चार घंटे रह जाएगा। राजमार्ग मंत्रालय के भारतमाला कार्यक्रम के तहत 2017 में शुरू की गई यह चार लेन की परियोजना पूर्वोत्तर में सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक होगी।
इससे असम, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा के बीच यात्रा आसान हो जाएगी। खास बात यह है कि इससे क्षेत्र में रक्षा बलों की आवाजाही भी तेज होगी। चार लेन वाली यह सड़क मौजूदा NH-6 का विकल्प होगी, जो मेघालय के पूर्वी जैंतिया हिल्स जिले में कई हिस्सों में दयनीय स्थिति में है।
फॉक्सकॉन ने हैदराबाद में एप्पल एयरपॉड्स का उत्पादन किया शुरू, जल्द ही बेंगलुरु की नई इकाई में बढ़ेगा iPhone का प्रोडक्शन : सूत्र
शिलांग -सिलचर राजमार्ग से आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इस सड़क से सिलचर और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों की ओर जाने वाले यात्रियों द्वारा अक्सर सामना की जाने वाली वर्तमान आवागमन कठिनाइयों का समाधान होगा।
CCEA की बैठक में गन्ने का FRP बढ़ाने का हुआ फैसला, शिलॉन्ग-सिलचर हाई स्पीड कॉरिडोर हाईवे को भी मिली मंजूरी – सूत्र
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









