दिल्ली विधानसभा चुनाव, PM मोदी की आज तीसरी रैली:पिछली रैली में कहा था- कांग्रेस के शाही परिवार ने राष्ट्रपति का अपमान किया- INA NEWS
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दोपहर 1 बजे आरके पुरम में रैली करेंगे। ये उनकी तीसरी रैली है। इससे पहले 30 जनवरी को द्वारका में दूसरी रैली की। 29 जनवरी को करतार नगर पहली रैली की थी। दूसरी रैली में पीएम ने कहा था- कांग्रेस के शाही परिवार ने राष्ट्रपति का अपमान किया। राष्ट्रपति मुर्मू की मातृभाषा हिंदी नहीं है, लेकिन उन्होंने सदन में बजट पर बेहतरीन भाषण दिया, लेकिन कांग्रेस का शाही परिवार उनके अपमान पर उतर आया है। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपति ओडिशा के आदिवासी परिवार से निकलकर यहां तक पहुंची। उनका अपमान होना देश के 10 करोड़ आदिवासियों का अपमान है। कांग्रेस और आप-दा दोनों में बहुत अहंकार हैं। ये आप-दा वाले खुद को दिल्ली का मालिक बताते हैं। कांग्रेस वाले खुद को देश का मालिक समझते हैं। पीएम ने कहा था जो जमीन से उठकर ऊपर आते हैं, उनको कांग्रेस का शाही परिवार पसंद नहीं करता। गरीब, दलित, आदिवासी और ओबीसी समाज से जो भी लोग आगे बढ़ते हैं, कांग्रेस उनको अपमानित करती है। 30 जनवरी को पीएम के भाषण की 6 बड़ी बातें… 29 जनवरी को हुई थी पीएम की पहली रैली दिल्ली में 29 जनवरी को अपनी पहली रैली के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने केजरीवाल पर निशाना साधा था। PM ने करतार नगर में 50 मिनट की स्पीच दी। इस दौरान उन्होंने शिक्षा घोटाला, शराब घोटाला, शीशमहल का जिक्र किया। साथ ही यमुना में जहर मिलाने के केजरीवाल के आरोपों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा था कि हरियाणा का भेजा यही पानी दिल्ली में हमारे सारे जज, जस्टिस, सम्मानित सदस्य पीते हैं। आपका प्रधानमंत्री भी यही पानी पीता है। क्या कोई सोच सकता है कि मोदी को जहर देने के लिए हरियाणा ने जहर दिया होगा। पढ़ें पूरी खबर… …………………………………. दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… भाजपा में शामिल हुए AAP छोड़ने वाले 8 विधायक: एक दिन पहले चुनाव में टिकट नहीं मिलने और भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर इस्तीफा दिया था आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ने वाले 8 विधायकों ने 1 फरवरी को भाजपा जॉइन कर ली। एक दिन पहले ही इन विधायकों ने चुनाव में टिकट नहीं मिलने और भ्रष्टाचार को अपने इस्तीफे की वजह बताया था। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग है। इसके 4 दिन पहले इन नेताओं का भाजपा में शामिल होना AAP के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है। पूरी खबर पढ़ें… प्रियंका बोली- केजरीवाल ने 450 करोड़ रुपए प्रचार मे लगाए: राहुल ने कहा- भाजपा के बजट का लक्ष्य 25 लोगों को लाभ पहुंचाना कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने दिल्ली में चुनावी रैलियां की। प्रियंका ने कहा कि केजरीवाल ने 450 करोड़ रुपए प्रचार मे लगाए। जब केजरीवाल ने इतने लगाए तो मोदी जी ने तो हजारों करोड़ लगाए होंगे। वहीं, राहुल गांधी ने कहा- भाजपा सरकार के बजट का लक्ष्य 25 लोगों को लाभ पहुंचाना है। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |