दिल्ली विधानसभा चुनाव अपडेट्स:चुनाव आयोग ने केजरीवाल से यमुना में जहर वाले दावे का सबूत मांगा, आज रात 8 बजे तक का समय दिया- INA NEWS

चुनाव आयोग ने AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल से उनके यमुना के पानी में ‘जहर’ वाले दावे पर सबूत की मांग की है। मंगलवार को भाजपा ने केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने केजरीवाल के नाम पत्र लिखकर कहा कि बुधवार रात 8 बजे तक जवाब दें। चुनाव आयोग ने कहा- केजरीवाल ने भाजपा की हरियाणा सरकार पर बहुत गंभीर आरोप लगाया, जिससे राज्यों के बीच नफरत पनप सकती है। ऐसे किसी आरोप के साबित होने पर 3 साल तक की सजा का नियम है। वहीं, चुनाव आयोग ने हरियाणा सरकार से यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा को लेकर रिपोर्ट मांगी है। दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को हरियाणा की भाजपा सरकार पर यमुना के पानी को जहरीला करने का आरोप लगाया था। केजरीवाल ने कहा- दिल्ली के लोगों को पीने के लिए पानी हरियाणा और उत्तर प्रदेश से मिलता है। यमुना में हरियाणा से पानी दिल्ली में आता है। भाजपा की हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी को जहरीला कर दिया है। हालांकि, जल बोर्ड ने उस पानी को दिल्ली में आने से रोक दिया। भाजपा सरकार ने पानी में ऐसा जहर मिलाया है, जिसे जल उपचार संयंत्रों द्वारा भी साफ नहीं किया जा सकता है। इससे दिल्ली के एक तिहाई हिस्से में पानी की कमी हो गई है। केजरीवाल ने कहा- दिल्ली में अफरा-तफरी मचाने के लिए ऐसा किया गया है ताकि दिल्ली के लोग मरें और इसका दोष AAP पर आए। दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, 8 फरवरी को रिजल्ट दिल्ली में 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है। दिल्ली चुनाव से जुड़े आज के अपडेट्स जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News