दिल्ली ब्लास्ट- बड़े शहरों में धमाकों की साजिश थी:दबाव में आतंकी ने अधूरा IED ही तैयार किया, जिससे कार में विस्फोट हुआ- INA NEWS

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम हुए कार धमाके में मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई। इस बीच सूत्रों ने बताया कि ब्लास्ट किसी बड़ी साजिश का हिस्सा था। मामले में गिरफ्तार 8 आतंकियों से शुरुआती पूछताछ में ऐसे संकेत मिले हैं कि कई बड़े शहरों में सीरियल ब्लास्ट की साजिश थी। जिस i20 कार में धमाका हुआ, उसे चलाने वाले की पहचान कश्मीर के पुलवामा निवासी डॉ. उमर नबी के रूप में हुई है। उमर विस्फोट में मारा जा चुका है। वह फरीदाबाद की अलफलाह यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर था। पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से उमर की मां का DNA सैंपल लिया है, ताकि धमाके के अवशेष में मिले शव के टुकड़ों की पहचान हो सके। इस तरह जैश-ए-मोहम्मद के इस नए वाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल में 8 आतंकी मिल चुके हैं। इनमें 6 डॉक्टर हैं। सूत्रों ने कहा, दिल्ली-एनसीआर और पुलवामा में लगातार छापेमारी से उमर दबाव में आ गया था। इसके बाद जल्दबाजी में अधूरा IED तैयार किया गया, जिससे कार में विस्फोट हो गया। इसलिए विस्फोट का असर सीमित रहा और क्रेटर या छर्रे नहीं मिले। कार ने किसी टारगेट को टक्कर नहीं मारी, न किसी बिल्डिंग में घुसी, यानी यह सुसाइड कार बॉम्बिंग जैसा हमला नहीं था। विस्फोट का कारण वही सामग्री लगती है जो फरीदाबाद से जब्त की गई है। यह मॉड्यूल जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़ा है, जो जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और यूपी में सक्रिय है। उमर कार में 3 घंटे बैठा रहा, एक पल के लिए नहीं उतरा काला मास्क लगाए नजर आया था डॉ. उमर नबी लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सोमवार शाम करीब 6.52 बजे हुए ब्लास्ट में जिस सफेद i20 कार का इस्तेमाल हुआ, उसका CCTV फुटेज भी सामने आया। मेट्रो स्टेशन की पार्किंग से निकल रही कार में काला मास्क पहने एक शख्स बैठा दिखाई दिया। वो उमर नबी था। पुलवामा से ही उमर के दोस्त डॉ. सज्जाद को भी हिरासत में लिया गया। इधर हरियाणा के फरीदाबाद से एक महिला डॉ. शाहीन शाहिद की गिरफ्तारी हुई है। शाहीन भारत में जैश-ए-मोहम्मद की महिला विंग ‘जमात-उल-मोमीनात’ की हेड थी। पाकिस्तान में आतंकी अजहर मसूद की बहन सादिया इसकी चीफ है। जांच टीम ने 42 सबूत इकट्ठा किए मंगलवार शाम तक ब्लास्ट वाली जगह से फोरेंसिक टीम ने 42 सबूत जुटाए। इनमें उस i20 कार (जिसमें ब्लास्ट हुआ) उसके पार्ट्स, टायर, चेसिस, सीएनजी सिलेंडर, बोनट के पार्ट्स समेत दूसरे हिस्से शामिल हैं। बुधवार से इन सबूतों की जांच शुरू होगी। मैप से समझिए धमाके की लोकेशन हादसे के बाद की 4 तस्वीरें… धमाके की टाइमलाइन… दिल्ली धमाके से जुड़े पल-पल के अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |


