दिल्ली – Delhi Hotel Fire: अग्निकांड पर एक्शन में सीएम, आज बुलाई उच्चस्तरीय बैठक; अवैध होटल और निर्माण पर होगी कार्रवाई – #INA


राजधानी दिल्ली में मालवीय नगर अग्निकांड जैसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने और अनधिकृत निर्माण व अग्नि सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि मालवीय नगर अग्निकांड के लिए जिम्मेदार पाए जाने वाले किसी भी भवन स्वामी, अधिकारी या अन्य दोषी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।