Delhi-Ncr 2024 में हुई थी 100 लोगों की मौत… जनकपुरी हादसे पर AAP ने उठाए सवाल तो BJP ने किया पलटवार- #INA

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा
दिल्ली के जनकपुरी में गड्ढे में गिरकर मोटरसाइकिल सवार कमल ध्यानी नाम के शख्स की मौत हो गई.इस गड्ढे को जल बोर्ड ने पाइपलाइन काम के लिए खोद रखा था. इस मुद्दे पर अब राजनीति भी शुरू हो गई है.आम आदमी पार्टी ने इस हादसे के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है.वहीं अब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का बयान सामने आया है. उन्होंने AAP पर पलटवार किया है.
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने इस दुर्घटना को लेकर आम आदमी पार्टी पर ओछी बयानबाजी करने का आरोप लगाते हुए AAP नेताओं अरविंद केजरीवाल और सौरभ भारद्वाज की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि एक युवक की मौत की दुखद दुर्घटना पर AAP नेताओं का व्यवहार राजनीतिक गिद्ध जैसा है.
‘हिम्मत है तो 2024 में हुई मौतों का जवाब दें’
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि अगर अरविंद केजरीवाल और सौरभ भारद्वाज में हिम्मत है तो अपने शासनकाल के आखिरी साल 2024 में अकेले मानसून के महीने में हुई मौतों का जवाब दें. उन्होंने कहा कि उस समय लगभग 100 लोगों की बिजली का करंट लगने और जलभराव में डूबने से मौत हुई थी. उन्होंने कहा कि AAP नेताओं को इन मौतों का जवाब देना चाहिए.
वीरेंद्र सचदेवा ने घटना पर जताया दुख
इसके साथ ही दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष ने जनकपुरी में हुए हादसे पर दुख जाहिर किया है, साथ ही परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि पालम के क्षेत्रीय विधायक कुलदीप सोलंकी दिवंगत युवक के परिवार के साथ लगातार संपर्क में रहे. उन्होंने युवक के इलाज में मदद की और फिर उसकी अंत्येष्टि में भी शामिल हुए.
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि जहां तक दुर्घटना की बात है, पिछले दिनों नोएडा में एक युवक की मृत्यु के बाद से दिल्ली सरकार बहुत सतर्क थी और 24 जनवरी को ही दिल्ली जल बोर्ड ने सर्कुलर निकाल कर आदेश जारी किए थे की हर खुदाई स्थल पर पूरे बैरिकेड्स लगाए जाएं. उन्होंने कहा कि सर्कुलर में स्पष्ट किया गया था कि कोई भी दुर्घटना होने पर प्रोजेक्ट इंचार्ज इंजीनियर और ठेकेदार दोषी होंगे.
‘दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई’
बीजेपी नेता ने कहा है कि दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जनकपुरी से विधायक एवं दिल्ली सरकार में गृह मंत्री आशीष सूद और जल बोर्ड मंत्री प्रवेश साहिब सिंह घटनास्थल पर गए और बैरिकेड्स को लेकर पूरी जांच के आदेश दिए. सचदेवा ने कहा कि यह निश्चित है कि अगर इसमें कोई भी मानवीय त्रुटी निकली तो संबंधित व्यक्ति चाहे वो कितने भी बड़े पद पर क्यों ना हो उसको छोड़ा नहीं जाएगा और नियमानुसार उसे सजा होगी.
AAP नेताओं का बीजेपी पर हमला
दरअसल आम आदमी पार्टी ने जनकपुरी की घटना को लापरवाही बताते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला. पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश की राजधानी में सड़क में खोदे गए गड्ढे में गिरकर युवक की मौत हादसा नहीं, बल्कि हत्या है. उन्होंने कहा कि नोएडा की घटना से भी दिल्ली सरकार ने कुछ नहीं सीखा. घोर लापरवाही और गैर-जिम्मेदार रवैया अब बीजेपी सरकारों की पहचान बन चुका है.
वहीं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जनकपुरी की घटना को नोएडा घटना के परिप्रेक्ष्य में देखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि गड्ढा वहां पहले से मौजूद था और आरडब्ल्यूए लगातार इसकी बैरिकेडिंग करने की मांग कर रही थी. लेकिन मंत्री आशीष सूद अब जांच के बहाने बना रहे हैं.
2024 में हुई थी 100 लोगों की मौत… जनकपुरी हादसे पर AAP ने उठाए सवाल तो BJP ने किया पलटवार
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



