Delhi-Ncr 5 करोड़ कैश, 9 करोड़ की ज्वेलरी और अपोलो ग्रीन एनर्जी लिंक… इंद्रजीत यादव नेटवर्क पर चला ED का हंटर- #INA

ED की दिल्ली में बड़ी कार्रवाई.
ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में दिल्ली में छापेमारी करके करोड़ो की नकदी और जेवरात जब्त किए. यह कार्रवाई इंद्रजीत सिंह यादव, उसके सहयोगियों, अपोलो ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और उनसे जुड़े अन्य लोगों व संस्थाओं के खिलाफ की गई है. यह मामला धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत दर्ज है.
ईडी की जांच के मुताबिक, इंद्रजीत सिंह यादव पर अवैध वसूली, प्राइवेट फाइनेंसर्स से जबरन लोन सेटलमेंट, हथियारों के दम पर धमकी देने और इन गैरकानूनी गतिविधियों से कमीशन कमाने के आरोप हैं. इन्हीं गतिविधियों से जुड़े पैसों को सफेद करने का शक है.
हरियाणा और यूपी में 15 से ज्यादा FIR
ईडी ने यह जांच हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दर्ज 15 से ज्यादा एफआईआर और चार्जशीट के आधार पर शुरू की है. इन मामलों में आर्म्स एक्ट 1959, भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 और आईपीसी 1860 की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज हैं.
अमन कुमार से जुड़े एक ठिकाने पर कार्रवाई
30 दिसंबर को की गई छापेमारी के दौरान ईडी ने इंद्रजीत सिंह यादव के करीबी सहयोगी अमन कुमार से जुड़े एक ठिकाने पर कार्रवाई की. यह ठिकाना दिल्ली के सर्वप्रिय विहार इलाके में स्थित है. यहां से ईडी को बड़ी मात्रा में नकदी और कीमती सामान बरामद हुआ है.
छापेमारी में क्या क्या बरामद हुआ
- करीब 5.12 करोड़ रुपये कैश मिला. गिनती के लिए बैंक अधिकारियों और कैश काउंटिंग मशीनों को मौके पर बुलाया गया.
- एक सूटकेस में भरे सोने और हीरे के जेवरात, जिनकी कीमत लगभग 8.80 करोड़ रुपये आंकी गई है.
- एक बैग में कई चेक बुक और ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जो करीब 35 करोड़ रुपये की संपत्तियों से जुड़े बताए जा रहे हैं.
ईडी अधिकारियों के मुताबिक, मामले से जुड़े अन्य ठिकानों पर भी तलाश जारी है और आगे और खुलासे होने की संभावना है. जांच पूरी होने के बाद बरामद पैसों और संपत्तियों को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
5 करोड़ कैश, 9 करोड़ की ज्वेलरी और अपोलो ग्रीन एनर्जी लिंक… इंद्रजीत यादव नेटवर्क पर चला ED का हंटर
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



