Delhi-Ncr दिल्ली में AAP का BJP पर बड़ा आरोप, सौरभ भारद्वाज बोले- LG के अधीन DDMA ने लगाई थी यमुना में छठ पर पाबंदी- #INA

दिल्ली में AAP का BJP पर बड़ा आरोप, सौरभ भारद्वाज बोले- LG के अधीन DDMA ने लगाई थी यमुना में छठ पर पाबंदी

आप प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, संजीव झा और बीजेपी नेता वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली में आम आदमी पार्टी और बीजेपी सरकार में यमुना नदी को लेकर घमासान मचा हुआ है. दोनों एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. इस बीच रविवार को आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी सरकार और LG पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने अरविंद केजरीवाल के सोशल मीडिया हैंडल X पोस्ट दिखाते हुए LG को घेरा है.

सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल ने सीएम रहते हुए यमुना तट पर छठ पूजा की अनुमति दी थी, लेकिन LG ने इस पर रोक लगाई थी. बीजेपी सरकार बनने के बाद यमुना की सफाई का ढोल पीटा जा रहा है. कई बार बीजेपी के इस झूठ को भी उजागर किया गया है. अब बीजेपी के नेता वीडियो बनाकर उन्हें जवाब दे रहे हैं. रविवार को बीजेपी ने के नेता वीरेंद्र सचदेवा वीडियो बनाया है.

वीरेंद्र सचदेवा को हाईकमान से पड़ी डांट

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि वीडियो बनाते समय वीरेंद्र सचदेवा का चेहरा देखने लायक था. लग रहा हाईकमान से उन्हें डांट पड़ी हो. जब उनसे सवाल किया गया प्रधानमंत्री के लिए फिल्टर वाली यमुना क्यों बनाई गई, वह इसका जवाब नहीं दे सके. उन्होंने आगे कहा कि मैं एक लीटर की यमुना के पानी से भरी बोतल लेकर घूम रहा हूं, वो कब पियेंगे. इसका भी वीरेंद्र सचदेवा ने जवाब नहीं दिया.

बीजेपी झूठ बोलती है

सौरभ ने कहा कि वीरेंद्र सचदेवा को इसका जवाब देना चाहिए. अगर वह ऐसा करते हैं तो उनके हर प्रश्न का मैं जवाब दूंगा. इतना ही नहीं आप नेता संजीव झा भी जवाब देंगे. सौरभ ने कहा कि बीजेपी झूठ बोलती है. इनका झूठ ये है कि केजरीवाल सरकार ने यमुना पर लोगों को छठ से रोका था. जबकि सच ये है कि LG ने इस पर रोक लगाई थी. इसका ऑर्डर DDMA (District Disaster Management Authority) ने दिया जो LG के अधीन है.

LG के अधीन DDMA ने लगाई थी रोक

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि DDMA के इस ऑर्डर के मुताबिक यमुना रिवर के किनारे छठ नहीं होगी कृत्रिम घाट बनाए जाएंंगे. कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये रिपोर्ट किया गया DDMA ने रोक लगाई. 21 अक्टूबर 2021 का ट्वीट है अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि यमुना तट पर छठ मनाई जाएगी. लेकिन उपराज्यपाल (LG) ने इस पर राजनीति करते हुए यमुना तट पर छठ बनाने पर रोक लगा दी.

कपिल मिश्रा और बीजेपी सरकार पर बरसे संजीव झा

आप नेता संजीव झा रविवार को वजीराबाद का उत्तर-पूर्वी यमुना तट पर पहुंचे. उन्होंने वीडियो बनाकर तट को दिखाते हुए कहा कि यह वजीराबाद का उत्तर-पूर्वी हिस्सा है, जहां छठ पूजा की सबसे बड़ी तैयारियां होती थीं, वही जगह आज बदहाल है. जहां पहले 4-5 लाख श्रद्धालु आते है, वहां आज धूल, गंदगी और लापरवाही फैली हुई है. न डीएम आए, और न ही स्थानीय विधायक कपिल मिश्रा जी, जिनके जिम्मे यह विधानसभा आती है. कोई तो व्यवस्था देखने पहुंचे.

ढिंढोरा पीटने या रील बनाने से अच्छा है वास्तविक तैयारी

उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के श्रद्धालु हर साल यहां आते हैं. छठी मैया से असीम श्रद्धा के साथ पर इस बार न टेंट, न सफाई, न व्रतियों के रुकने की व्यवस्था है. यहां आज सब कुछ अव्यवस्थित है. सरकार से अनुरोध है ढिंढोरा पीटने या रील बनाने से नहीं, वास्तविक तैयारी और सफाई व्यवस्था से छठ पूजा होती है. कृपया इसको वॉर लेवल पर ठीक कराइए, ताकि कोई व्रती या श्रद्धालु परेशानी का सामना न करे.

दिल्ली में AAP का BJP पर बड़ा आरोप, सौरभ भारद्वाज बोले- LG के अधीन DDMA ने लगाई थी यमुना में छठ पर पाबंदी

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button