Delhi-Ncr अरविंद केजरीवाल का गुजरात दौरा, तीन दिन अहमदाबाद में गुजरात जोड़ो अभियान की करेंगे अगुवाई- #INA

आम आदमी पार्टी
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 1 से 3 जुलाई तक गुजरात के दौरे पर रहेंगे. इस दौरे का मुख्य उद्देश्य हाल ही में विसावदर विधानसभा उपचुनाव में मिली शानदार जीत का जश्न मनाना और पार्टी के गुजरात जोड़ो सदस्यता अभियान की शुरुआत करना है. यह अभियान 2 जुलाई को अहमदाबाद से शुरू होगा और पूरे गुजरात में फैलाया जाएगा.
केजरीवाल आज, 1 जुलाई को अहमदाबाद पहुंचेंगे. यहां वे एक धन्यवाद रैली को संबोधित करेंगे. जिसमें विसावदर में AAP उम्मीदवार गोपाल इटालिया की जीत के लिए जनता और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करेंगे. इस जीत ने गुजरात में बीजेपी के गढ़ में सेंध लगाई है, जिससे AAP कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है.
गुजरात जोड़ो अभियान का लक्ष्य
गुजरात जोड़ो सदस्यता अभियान के जरिए AAP ने गुजरात में अपनी जड़ें को और मजबूत करने का लक्ष्य रखा है. पार्टी का लक्ष्य एक लाख नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना है, जिसमें स्थानीय स्तर के 5,000 नेताओं को शामिल करने की योजना है. जिसमें खास तौर पर, कांग्रेस के असंतुष्ट और निष्क्रिय नेताओं को AAP में शामिल करने पर जोर दिया जाएगा. यह अभियान गुजरात में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति का हिस्सा है.
विसावदर जीत का महत्व
विसावदर उपचुनाव में AAP ने बीजेपी को हराकर 51.05% वोट हासिल किए हैं. जबकि इस चुनाव में कांग्रेस की जमानत तक जब्त हो गई है. यह जीत इसलिए खास है क्योंकि विसावदर लंबे समय तक बीजेपी का गढ़ रहा है. AAP ने इस सीट पर न केवल अपनी पकड़ बरकरार रखी, बल्कि जीत का अंतर भी बढ़ाया है. केजरीवाल ने इसे 2027 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल करार दिया है. केजरीवाल ने गोपाल इटालिया को हीरो बताते हुए बीजेपी को चुनौती दी थी. इस जीत ने गुजरात में AAP की स्थिति को मजबूत कर दिया है.
विसावदर की जीत के बाद कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए आज गुजरात जा रहा हूँ।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 1, 2025
पार्टी बैठकों में होंगे शामिल
अहमदाबाद में अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान केजरीवाल कई पार्टी बैठकों में हिस्सा लेंगे. इन बैठकों में गुजरात में पार्टी संगठन को और मजबूत करने की रणनीति बनाई जाएगी. गुजरात AAP के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने बताया कि केजरीवाल कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाएंगे और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे.
AAP की बढ़ती ताकत
दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद AAP के लिए यह जीत किसी संजीवनी से कम नहीं है. पंजाब और गुजरात में मिली जीत ने पार्टी का मनोबल बढ़ाया है. केजरीवाल ने कहा कि गुजरात की जनता बीजेपी के शासन से तंग आ चुकी है और AAP को एक मजबूत विकल्प के रूप में देख रही है.
अरविंद केजरीवाल का गुजरात दौरा, तीन दिन अहमदाबाद में गुजरात जोड़ो अभियान की करेंगे अगुवाई
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








