Delhi-Ncr दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान-प्रदूषण सर्टिफिकेट न होने पर नहीं मिलेगा पेट्रोल, 7 लाख का कटेगा चालान- #INA

दिल्ली में ट्रैफिक
प्रदूषण को लेकर दिल्ली की हालत खराब है. इस बीच दिल्ली सरकार ने कुछ सख्त कदम उठाए हैं. दिल्ली सरकार ने ऐलान किया है कि जिन वाहनों का प्रदूषण सर्टिफिकेट नहीं होगा, उन्हें गुरुवार (18 दिसंबर) से पेट्रोल नहीं दिया जाएगा. यानी गाड़ी में तेल भरवाने के लिए प्रदूषण सर्टिफिकेट(PUCC) जरूरी होगा. इसके अलावा ये भी कहा गया है कि PUCC सर्टिफिकेट नहीं होने पर 7 लाख से अधिक का चालान काटा जाएगा.
पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली के अंदर प्रदूषण के हालत फेयर स्टेज पर हैं. उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल से इसी स्टेज पर है. पिछले साल 380 था अभी 363 है. दिल्ली से भगोड़े अभी फ़िल्म देख रहे है. प्रदूषण उन्हीं की दी हुई बीमारी है और वही प्रोटेस्ट कर रहे हैं.
कूड़े के पहाड़ कम किए गए
मनजिंदर सिंह ने कहा कि हमने लगातार काम किए हैं और प्रदूषण को कंट्रोल कर रहे हैं. पिछले साल के मुकाबले प्रदूषण कम है. आप बताएं कि कितने दिन दिसम्बर के साफ थे. उन्होंने कहा आज सख्त कदम उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार कूड़े के पहाड़ को 15m कम करने में सफल रही है. इसके साथ ही़202 एकड़ में से 45 एकड़ को साफ कर चुके हैं.
राहुल-प्रियंका ने काम नहीं किया
मनजिंदर सिंह ने कहा कि दिल्ली के अंदर जो इंडस्ट्रियल एरिया में नॉन कम्फर्ट है उनको हम अपने दायरे में ले आये. डीपीसीसी नें 2 हज़ार से ज्यादा नोटिस जारी किए हैं. ये 9 करोड़ से अधिक के नोटिस हैं. बायोगैस को भी कम करने के लिए अब तक 10 हज़ार हीटर दिए हैं. डीजल जनरेटर पर कार्यवाही की गई है. अब तक 3200 जनरेटर पर कार्यवाही की गई है. दिल्ली के अंदर औसतन AQI कम किया. पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पिछले साल तक कुछ नहीं किया.
साइंटिस्ट की टीम बनाई गई
मनजिंदर सिंह ने कहा कि पिछले साल के तुलना में नवम्बर में 20 पॉइंट AQI कम किया.5300 में से 3427 EV बस ले आये हैं. इसके साथ उन्होंने कहा कि PUCC सर्टिफिकेट नहीं होने पर 7 लाख से अधिक चालान कटेगा.
साइंटिस्ट की टीम बनाई है जिन्होंने 12 तारीख को अपनी पहली मीटिंग कर ली है. जिसके पास PUCC सर्टिफिकेट नहीं है उनको परसो से पेट्रोल नहीं मिलेगा. दिल्ली के अंदर कोई भी ट्रक कंस्ट्रक्शन का सामान लाया तो वो ट्रक सील किया जाएगा. BS 6 से कोई भी कम वाहन लाया तो परसो से वो वाहन सील किया जाएगा चाहे प्राइवेट हो(Non delhi registered).
दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान-प्रदूषण सर्टिफिकेट न होने पर नहीं मिलेगा पेट्रोल, 7 लाख का कटेगा चालान
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



