Delhi-Ncr बस 24 घंटे और… दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; जानें 10 राज्यों का मौसम- #INA

देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले 24 घंटे में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. 18 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है. वहीं, आज यानी मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान करीब 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

दिल्ली में सोमवार को इस वर्ष का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, शहर की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 7.2 डिग्री अधिक है. पिछले 24 घंटे में तापमान में 3.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, जो अचानक बढ़ी गर्मी का संकेत है. इसी तरह, आयानगर में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 7.1 डिग्री ज्यादा है. लोधी रोड सहित अन्य वेधशालाओं में भी दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा.

मौसम विभाग ने बताया कि शहर में न्यूनतम तापमान औसत के आसपास या उससे कम दर्ज किया गया. पालम और रिज में न्यूनतम तापमान क्रमशः 11.6 और 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है, जबकि अधिकांश अन्य स्टेशनों पर रातें सामान्य से ठंडी रहीं. आयानगर में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है. वहीं, सफदरजंग और लोधी रोड में न्यूनतम तापमान क्रमशः 10.1 और 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसमी औसत से थोड़ा कम है.

हिमाचल-उत्तराखंड का कैसा है मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, 18 से 19 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. इससे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ सकती है. मैदानी इलाकों की बात करें तो 17 और 18 फरवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में कहीं-कहीं बारिश के साथ 3040 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. 18 फरवरी को मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

तमिलनाडु-केरल में बारिश का अलर्ट

दक्षिण भारत में भी सप्ताह के अंत में 21-22 फरवरी को दक्षिण तमिलनाडु और केरल में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं कर्नाटक के समुद्र तटीय इलाकों में 17 और 18 फरवरी को गर्म और नमी वाला मौसम रहने की चेतावनी जारी की गई है, जिससे उमस भरी गर्मी महसूस हो सकती है.

18 फरवरी तक ओडिशा के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी गई है. कुल मिलाकर देशभर में अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिससे कहीं बारिश तो कहीं गर्मी और कोहरे का असर देखने को मिलेगा.

तापमान के रुझान पर नजर डालें तो उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 23 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसके बाद हल्की गिरावट आ सकती है और फिर तापमान लगभग स्थिर रहेगा. पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन उसके बाद चार दिनों में धीरे-धीरे 23 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान लगभग सामान्य बना रहेगा.

google button

बस 24 घंटे और… दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; जानें 10 राज्यों का मौसम


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News