Delhi-Ncr दिल्ली: MCD की इन 12 सीटों पर 30 नंवबर को होंगे उपचुनाव, 3 दिसंबर को काउंटिंग- #INA

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव
दिल्ली नगर निगम (MCD) की 12 सीटों पर चुनाव की घोषणा हो गई है. इन सीटों पर 30 नवंबर को वोटिंग होगी और तीन दिसंबर को नतीजे आएंगे. नामांकन की प्रक्रिया तीन नवंबर से शुरू होगी. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 10 नवंबर होगी जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 15 नवंबर होगी. राज्य निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को यह घोषणा की.
इन 12 सीटों पर होंगे उपचुनाव
- मुंडका
- शालीमार बाग-बी
- अशोक विहार
- चांदनी चौक
- चांदनी महल
- द्वारका-बी
- दिचाऊं कलां
- नारायणा
- संगम विहार-ए
- दक्षिण पुरी
- ग्रेटर कैलाश
- विनोद नगरॉ
पहले 12 में से 9 पर था BJP का कब्जा
इससे पहले 12 में से नौ पर बीजेपी का कब्जा था और बाकी तीन में आम आदमी पार्टी के पार्षद काबिज थे. शेष वार्ड बीजेपी और आप के मौजूदा पार्षदों द्वारा फरवरी में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने और विधायक बनने के बाद खाली हुए हैं.एमसीडी में सत्ताधारी दल बीजेपी का दावा है कि वह उपचुनावों में भारी जीत हासिल करेगी.
नतीजे एकतरफा आएंगे- वीरेंद्र सचदेवा
दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि उपचुनाव के नतीजे एकतरफा यानी उनकी पार्टी के पक्ष में होंगे. वहीं, दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने कहा कि उसे उपचुनावों के बाद एमसीडी में अपने पार्षदों की संख्या बढ़ने का भरोसा है. उन्होंने कहा कि पिछले आठ महीनों में दिल्ली की जनता ने देखा है कि भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार बनने के बाद विकास और शासन को नई दिशा मिली है. फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की और 27 साल बाद दिल्ली में सरकार बनाई थी.
दिल्ली: MCD की इन 12 सीटों पर 30 नंवबर को होंगे उपचुनाव, 3 दिसंबर को काउंटिंग
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





