Delhi-Ncr CM रेखा ने पेश किया एक साल का रिपोर्ट कार्ड, बोलीं- 27 साल बाद दिल्ली में विकास की नई सुबह- #INA

दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुए बीजेपी को एक साल हो गया है. फरवरी 2025 में 27 साल राष्ट्रीय राजधानी में बीजेपी की सरकार बनी थी. पार्टी में एक साल पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है. इसके साथ ही लोगों को बीते एक साल की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी जा रही है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार (28 फरवरी) को दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में आयोजित प्रवास कार्यक्रम में सरकार के एक वर्ष के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश किया.
इस अवसर पर उॉमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछले एक साल में दिल्ली सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए विकास, सुशासन और समृद्धि की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. उन्होंने कहा कि सरकार ने दिल्ली के विकास के लिए लगातार काम किया.
आज दक्षिणी दिल्ली लोकसभा में देवतुल्य जनता के बीच उपस्थित होकर सरकार के एक वर्ष का विकास रिपोर्ट कार्ड साझा किया।
पिछले एक वर्ष में हमारी सरकार ने माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के सबका साथ, सबका विकास के संकल्प को जमीन पर उतारते हुए दिल्ली में सेवा, सुशासन और विकास pic.twitter.com/oIbbqvwm0G
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) February 28, 2026
‘सत्ता को सुख का साधन नहीं, जनसेवा का माध्यम बनाया’
सीएम ने कहा कि 27 सालों के बाद दिल्ली में बनी बीजेपी सरकार ने सेवा को ही शासन का मूल मंत्र मानते हुए सत्ता को सुख का साधन नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम बनाया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और समर्पित कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत के बल पर दिल्ली में विकास की नई गति दिखाई दे रही है.उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के संकल्प से प्रेरणा लेकर विकसित दिल्ली की मजबूत नींव रखी गई है और इस नींव पर समृद्ध दिल्ली का भव्य निर्माण किया जाएगा.
बीजेपी सरकार का लक्ष्य
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार का लक्ष्य ऐसी दिल्ली का निर्माण करना है, जहां अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सभी सुविधाएं पहुंचें. उन्होंने कहा कि दिल्ली स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बने, कूड़े के पहाड़ समाप्त हों और सालों से चली आ रही अव्यवस्थाओं से राजधानी को मुक्ति मिले. उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सहित पूरी दिल्ली को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए आधारभूत ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन, स्वच्छता और जनकल्याण की योजनाओं को गति दी गई है.
उन्होंने कहा कि सेवा ही संस्कार, सेवा ही संकल्प और सेवा ही हमारा लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि जनसेवा ही राष्ट्रसेवा के मंत्र के साथ बीजेपी सरकार ने कार्य करते हुए जनता के विश्वास को विकास में परिवर्तित किया है. उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट कार्ड केवल उपलब्धियों का दस्तावेज नहीं, बल्कि दिल्ली के उज्ज्वल भविष्य की दिशा और दृष्टि का प्रतीक है.
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी , योगेन्द्र चांदोलिया , विधायक कैलाश गहलोत कुलदीप सोलंकी , करतार सिंह तंवर , चंदन चौधरी, पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी जी, जिला अध्यक्षमाया सिंह बिष्ट , रविंद्र सोलंकी , पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन जी, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद थे.
CM रेखा ने पेश किया एक साल का रिपोर्ट कार्ड, बोलीं- 27 साल बाद दिल्ली में विकास की नई सुबह
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

