Delhi-Ncr दिल्ली जनकपुरी हादसे पर CM रेखा सख्त, राजधानी में सभी खुदाई स्थलों की रिपोर्ट 3 दिन में पेश करने के निर्देश- #INA

पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी क्षेत्र में शुक्रवार को हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त रुख अपनाया है. सीएम ने ऐसी घटनाएं दोबारा न हो उसे रोकने के लिए सभी विभागों और कार्यान्वयन एजेंसियों को एक आदेश जारी किया है. उन्होंने खुदाई स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं में हूई चूक पर चिंता व्यक्त करते हुए सुरक्षा मानकों के सख्त अनुपालन के निर्देश दिए हैं और अधिकारियों तथा ठेकेदारों की स्पष्ट जवाबदेही तय की है.

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद मुख्य सचिव ने एक व्यापक कार्यालय आदेश जारी किया गया है जिसके तहत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को लेकर आठ-सूत्रीय सुरक्षा ढांचे का पालन अनिवार्य किया गया है. साथ ही समयबद्ध कदम के तहत, सभी विभागों और संगठनों को दिल्ली में चल रहे तथा हाल ही में किए गए सभी खुदाई कार्यों की तत्काल समीक्षा करने के आदेश दिए गए हैं। ऐसे स्थलों के स्थान, वहां लागू सुरक्षा उपायों और जहां भी कमी पाई जाए वहां उठाए गए सुधारात्मक कदमों का विवरण देते हुए एक समेकित रिपोर्ट 3 दिनों के भीतर मुख्य सचिव कार्यालय को प्रस्तुत की जानी होगी.

इन विभागों और एजेंसियों पर निर्देश लागू

ये निर्देश दिल्ली सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण में आने वाले सभी विभागों और एजेंसियों पर लागू होंगे, जिनमें लोक निर्माण विभाग (PWD), सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग (I&FC), दिल्ली जल बोर्ड (DJB), नगर निगम दिल्ली (MCD), नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC), विद्युत वितरण कंपनियां (DISCOMs) और अन्य सभी कार्यान्वयन एजेंसियां और ठेकेदार शामिल हैं, लेकिन ये इन्हीं तक सीमित नहीं हैं. दिल्ली सरकार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनकपुरी दुर्घटना को अत्यंत गंभीरता से लिया है और स्पष्ट किया है कि लापरवाही के कारण किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि अस्वीकार्य है. जनसुरक्षा से किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं किया जा सकता. जहां भी चूक पाई जाएगी, वहां जवाबदेही तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

आठ-सूत्रीय निर्देश में क्या-क्या?

वहीं सरकार आठ-सूत्रीय निर्देश के अनुसार, सभी कार्य स्थलों पर सभी दिशाओं से पर्याप्त दूरी पर स्पष्ट और पर्याप्त चेतावनी संकेतक अनिवार्य रूप से लगाए जाएं. विशेष रूप से रात्रि समय और कम दृश्यता की स्थिति में खुदाई वाले क्षेत्रों और बैरिकेड्स के चारों ओर रिफ्लेक्टर लाइट्स, ब्लिंकर्स और चमकीले टेप अनिवार्य रूप से लगाए जाएं. मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि सभी विभाग कार्य स्थलों के चारों ओर मजबूत, निरंतर और स्पष्ट रूप से दिखाई देने वाली बैरिकेडिंग सुनिश्चित करें, ताकि पैदल यात्रियों, साइकिल चालकों और वाहनों की आकस्मिक पहुंच रोकी जा सके.

साथ ही बैरिकेड्स इस प्रकार लगाए जाएं कि दुर्घटना का कोई जोखिम न रहे और कोई भी खुदाई या खुली खाई राहगीरों को दिखाई न दे या धूल प्रदूषण का कारण न बने. जहां आवश्यक हो, संबंधित प्राधिकरणों के समन्वय से सुरक्षित पैदल मार्ग और उचित यातायात डायवर्जन की व्यवस्था की जाए, ताकि असुविधा न्यूनतम रहे और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा सके.

अधिकारी करेंगे नियमित निरीक्षण

महत्वपूर्ण रूप से, इस निर्देश में अनुपालन की स्पष्ट जिम्मेदारी संबंधित फील्ड अधिकारियों तथा कार्यान्वयन एजेंसियों/ठेकेदारों पर तय की गई है. इंजीनियर-इन-चार्ज और फील्ड इंजीनियरों को निर्देश दिया गया है कि वे सभी ऐसे कार्य स्थलों का नियमित निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि कार्य अवधि के दौरान निर्धारित सुरक्षा उपाय लगातार बनाए रखें.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट रूप से कहा है कि इन निर्देशों का कोई भी उल्लंघन, ढिलाई या अनुपालन में कमी को गंभीरता से लिया जाएगा. लापरवाही के कारण यदि कोई दुर्घटना, चोट या जान-माल की हानि होती है, तो जिम्मेदार अधिकारियों और एजेंसियों के खिलाफ नियमों के अनुसार सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, इसके अतिरिक्त अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। किसी भी विभाग या ठेकेदार को शॉर्टकट अपनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी और जमीनी स्तर पर प्रवर्तन की कड़ी निगरानी की जाएगी.

दिल्ली जनकपुरी हादसे पर CM रेखा सख्त, राजधानी में सभी खुदाई स्थलों की रिपोर्ट 3 दिन में पेश करने के निर्देश


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News