Delhi-Ncr दिल्ली: बकरीद पर जामा मस्जिद में अदा की गई नमाज, लोगों की मांग- कुर्बानी पर सियासत बंद हो- #INA

दिल्ली: बकरीद पर जामा मस्जिद में अदा की गई नमाज, लोगों की मांग- कुर्बानी पर सियासत बंद हो

दिल्ली की जामा मस्जिद

बकरीद के मौके पर दिल्ली की जामा मस्जिद में हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुए, जहां उन्होंने नमाज अदा की. इस नमाज में उन्होंने अमन और चैन की दुआ मांगी. मुस्लिम धर्म के लिए बकरीद की नमाज अदा करने का अपना एक अलग ही महत्व होता है.

बकरीद को लेकर दिल्ली सरकार ने शनिवार को एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन्होंने सामाजिक व्यवस्था और पशु कल्याण को ध्यान में रखकर कुछ नियमों का पालन करने की अपील की. उन्होंने कहा नियमों का पालन न करने वालों पर कानून के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी. मुसलमानों का कहना है कि सरकार को बकरीद की कुर्बानी पर राजनीति बंद कर देनी चाहिए.

दिल्ली सरकार ने जारी की एडवाइजरी

बकरीद से पहले दिल्ली सरकार ने सख्त गाइडलाइन जारी की है. जिसमें उन्होंने कहा कि बकरीद पर आप किसी पशु की कुर्बानी गली या मोहल्ले में नहीं दे सकते. ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा एडवाइजरी में कहा गया कि बकरीद पर किसी भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी देना सख्त मना है. सरकार ने दिल्ली की जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर आपको कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता दिख जाए तो इसकी सूचना तुरंत अधिकारियों को दे. सभी को नियमों का पालन करना अनिवार्य है. नियमों का उल्लंघन करने पर सरकार उचित कार्रवाई करेगी.

‘कुर्बानी को लेकर राजनीति करना बंद करें’

जामा मस्जिद में बकरीद की नमाज अदा करने आए मुसलमानों ने सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार को कभी तो राजनीति से ऊपर उठकर काम करना चाहिए और मुसलमानों के त्योहारों को लेकर भी राजनीति बंद कर देनी चाहिए. मुसलमानों का कहना है कि सरकार को बस राजनीति करने के लिए मुद्दा चाहिए होता है, खासकर धर्म को लेकर राजनीति की बात आए तो सरकार कभी पीछे नहीं हटती. दरअसल, बकरीद के एक दिन पहले दिल्ली सरकार ने बकरीद पर दी जाने वाली कुर्बानी को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए है. जिनका पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए.

पुलिस ने बढ़ाए सुरक्षा इंतजाम

दिल्ली पुलिस ने बकरीद के मौके पर शनिवार को कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए. दिल्ली पुलिस के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों की 36 कंपनियां तैनात की गई है. संवेदनशील इलाकों में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स लगातार पहरा दे रहे हैं. अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जा रही है. त्योहार के एक दिन पहले से ही पुलिस अपने-अपने इलाकों में सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गई है.

दिल्ली: बकरीद पर जामा मस्जिद में अदा की गई नमाज, लोगों की मांग- कुर्बानी पर सियासत बंद हो

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button