Delhi-Ncr Delhi Liquor Scam: हाई कोर्ट पहुंची सीबीआई, निचली अदालत के आदेश को दी चुनौती- #INA

दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल कथित शराब घोटाले में आज बरी हो गए हैं. उनके साथ ही अन्य आरोपियों को भी निचली अदालत ने बरी कर दिया है. कोर्ट के इस फैसले को केजरीवाल ने ऐतिहासिक करार दिया है. साथ ही बीजेपी पर षडयंत्र रचने का आरोप लगाया है. इन सबके बीच अब सीबीआई दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गई है. उसने निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी है.
इससे पहले निचली अदालत के फैसले पर आम आदमी पार्टी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पूरी बीजेपी ने देश के सबसे कट्टर ईमानदार दल आम आदमी पार्टी और उसके नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया को बदनाम करने के लिए फर्जी शराब घोटाला बनाया. इसको सही साबित करने के लिए पूरी सरकार और उसकी सभी जांच एजेंसियों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया लेकिन एक पैसे का भी भ्रष्टाचार साबित नहीं कर पाई.
आज कोर्ट में साबित हो गया
पार्टी की ओर से कहा गया, आज कोर्ट में साबित हो गया कि यह पूरा षड्यंत्र आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं को बदनाम करने के लिए रचा गया था. आज कोर्ट के फैसले से साबित हो गया है कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार है. पार्टी तमाम साजिशों और षड्यंत्रों से लड़ते हुए बीजेपी की झूठ और फरेब की राजनीति को खत्म करके भारत को दुनिया का नंबर एक देश बनाएगी.
हमारे परिवार ने बहुत कुछ भुगता है लेकिन हमारे लिए परिवार नहीं, दिल्ली के लोग जरूरी है। मोदी और अमित शाह के षड्यंत्र का ख़ामियाज़ा दिल्ली के 3 करोड़ लोग भुगत रहे हैं।
आज अमेरिका हमें आँखें दिखा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप रोज़ हमारे देश को गालियाँ देता है लेकिन मोदी जी उसके सामने भीगी pic.twitter.com/nFaDNLnBIS
— AAP (@AamAadmiParty) February 27, 2026
आज अमेरिका हमें आंखें दिखा रहा है
वहीं, आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा,हमारे परिवार ने बहुत कुछ भुगता है लेकिन हमारे लिए परिवार नहीं, दिल्ली के लोग जरूरी हैं. मोदी और अमित शाह के षड्यंत्र का खामियाजा दिल्ली के 3 करोड़ लोग भुगत रहे हैं.आज अमेरिका हमें आंखें दिखा रहा है. डोनाल्ड ट्रंप रोज हमारे देश को गालियां देता है लेकिन मोदी जी उसके सामने भीगी बिल्ली बने बैठे हैं.
Delhi Liquor Scam: हाई कोर्ट पहुंची सीबीआई, निचली अदालत के आदेश को दी चुनौती
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

