Delhi-Ncr Delhi NCR rain forecast: दिन में छाया अंधेरा, दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, दशहरे पर कैसा रहेगा राजधानी का मौसम?- #INA

Delhi NCR rain forecast: दिन में छाया अंधेरा, दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, दशहरे पर कैसा रहेगा राजधानी का मौसम?

दिल्ली-NCR में बदला मौसम

Delhi weather update: दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश शुरू हो गई है. बादलों ने पूरा आसमान घेर लिया है. दिन में अंधेरा छा गया है. मौसम विभाग ने भी मंगलवार और बुधवार को दिल्ली और आस-पास के इलाकों में बारिश की संभावना जताई है. नवरात्री के अष्टमी और नवमी के दिन यानी मंगलवार और बुधवार को बारिश से दिल्ली के तापमान में गिरावट आ सकती है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा या बूंदाबादी हो सकती है. इसी के साथ चिलचिलाती गर्मी और उमस से भी लोगों को राहत मिल सकती है.

दशहरे पर यानी 2 अक्टूबर के दिन भी दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रह सकते हैं. जला देने वाली धूप और गर्मी के बीच बारिश का असर तपमान पर भी देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, 6 अक्टूबर तक दिल्ली-एनसीआर के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है. साथ ही 3, 4, 5 और 6 अक्टूबर को आसमान में बादलों का डेरा रह सकता है.

कैसा रहेगा मौसम?

नोएडा और दिल्ली से सटे इलाकों में बारिश हो रही है. अनुमान है कि दिल्ली के अन्य इलाकों में भी मंगलवार की शाम तक बारिश का दौर देखा जा सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ये सामान्य तपामान से 5.4 डिग्री अधिक है. वहीं, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

कुल मिलाकर दिल्ली के तापमान के 25 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. रविवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. ये 2023 से अब तक सितंबर का सबसे गर्म दिन था. इससे पहले 5 सितंबर 2023 को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा था.

कहां-कहां हो रही बारिश?

मौसम के खराब होने के साथ धूल भरी आंधी आई और फिर बारिश से पूरी दिल्ली भीग गई. दिल्ली-एनसीआर के वसंत विहार, एम्स, धौला कुआं, इंडिया गेट, चाणक्यपुरी, कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, गीता कॉलोनी, मयूर विहार, गांधी नगर, नोएडा, फरीदाबाद में बारिश हो रही है.

Delhi NCR rain forecast: दिन में छाया अंधेरा, दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, दशहरे पर कैसा रहेगा राजधानी का मौसम?

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button