Delhi-Ncr दिल्ली पुलिस ने 16 विदेशी नागरिकों को किया डिपोर्ट, 5 बांग्लादेशी भी शामिल- #INA

प्रतीकात्मक तस्वीर ( Getty Images)
दिल्ली के द्वारका में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान करके उन्हें डिपोर्ट करने को लेकर चलाए गए अभियान में द्वारका जिला पुलिस ने 16 विदेशी नागरिकों को उनके देश वापस भेज दिया है. इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं. सोमवार (10 फरवरी) को द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इन 16 नागरिकों को जिला पुलिस की अलग-अलग यूनिट और थाने की पुलिस टीम ने पिछले महीने महीने में कार्रवाई करके वापस भेजा गया है.
अधिकारी ने बताया कि 16 विदेशी नागरिकों में बांग्लादेश के पांच, नाइजीरिया के नौ, गिनी और उज्बेकिस्तान के एक-एक नागरिक को हिरासत में लिया गया था. इन लोगों को उनके देश भेजने से पहले हिरासत केंद्र में रखा गया था. उन्होंने बताया कि पांचों बांग्लादेशी एक ही परिवार के हैं, जिसमें दो बच्चे भी शामिल हैं.
सालों से अवैध रूप से रह रहे थे भारत
डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि अवैध रूप से भारत में रह रहे नागरिकों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. बताया जा रहा है. इन 16 लोगों में से कुछ लोग कई सालों से भारत में अवैध रूप से रह रहे थे, जबकि कुछ हाल ही में वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी रुके हुए थे. जिले की एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस टीम ने 6 विदेशी को डिपोर्ट किया जबकि स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम ने 5 विदेशी नागरिकों को डिपोर्ट किया है. इसके साथ ही उत्तम नगर थाना पुलिस टीम ने भी 5 विदेशी नागरिकों को डिपोर्ट किया है.
ये भी पढ़ें
अवैध रूप से रह रहे नागरिकों के खिलाफ अभियान
दरअसल दिल्ली पुलिस ने हाल ही में विदेशी नागरिकों की वैधता की जांच के लिए एक विशेष अभियान चलाया था. इस दौरान पुलिस को द्वारका इलाके में कई विदेशी नागरिकों के बिना वैध वीजा या दस्तावेजों के रहने की जानकारी मिली. जिसके बाद एक स्पेशल टीम का गठन किया गया और इन नागरिकों की पहचान की गई. नागरिकों को हिरासत में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और उन्हें वापस उनके देश भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि अवैध रूप से भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी. दिल्ली ही देश के अन्य दूसरे राज्यों में भी इनके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है.
दिल्ली पुलिस ने 16 विदेशी नागरिकों को किया डिपोर्ट, 5 बांग्लादेशी भी शामिल
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



