Delhi-Ncr दिल्ली में थमा बारिश का दौर, 5 दिन सताएगी गर्मी… UP-बिहार में गरजेंगे बादल, पहाड़ी राज्यों के लिए भी अलर्ट- #INA

दिल्ली में थमा बारिश का दौर
दिल्ली में बारिश का दौर थम सा गया है. कई दिन से दिल्ली में तेज धूप निकल रही है, जिसकी वजह से तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. रविवार को भी दिल्ली में चिलचिलाती धूप खिलती नजर आई. हालांकि, बीच-बीच में तेज हवाएं चलीं, लेकिन इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ा. आज, 15 सितंबर को भी दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
अब मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है. अगले 5 दिन दिल्ली में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. यानी अभी 5 दिन और दिल्ली वालों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ेगा. हालांकि, इस दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. ऐसे में दिनभर आसमान में कभी बादल छाएंगे तो कभी धूप निकलेगी. यानी मौसम न तो पूरी तरह साफ रहेगा और न ही पूरी तरह बादलों से ढका हुआ होगा.
इन राज्यों में भी बारिश की संभावना
इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश में 15 से 17 सितंबर तक गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 15 से 20 सितंबर के दौरान भारी बारिश हो सकती है. तमिलनाडु में 16 से 19 सितंबर तक कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.
उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 15 और 16 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. पश्चिमी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 15 और 16 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 15 और 17 से 19 सितंबर तक कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड में 16 से 18 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना है.
पहाड़ी राज्यों पर येलो अलर्ट जारी
पहाड़ों पर भी बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है. अब आगे भी मौसम विभाग की ओर से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 15 और 16 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 15 से 20 सितंबर तक कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. आंध्र प्रदेश और यनम में 15 सितंबर को गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. वहीं कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है. तेलंगाना में 15 और 16 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है.
बिहार में 17 और 18 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है. ओडिशा, पश्चिम बंगाल में 15 सितंबर को बारिश हो सकती है. कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 16 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है. वहीं 15 और 16 सितंबर को इन क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश की संभावना है. यानी देश के ज्यादातर राज्यों में मौसम विभाग की ओर से बारिश की संभावना जताई गई है.
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? यहां देखें हफ्तेभर का मौसम
दिल्ली में थमा बारिश का दौर, 5 दिन सताएगी गर्मी… UP-बिहार में गरजेंगे बादल, पहाड़ी राज्यों के लिए भी अलर्ट
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




