Delhi-Ncr दिवाली-छठ को लेकर रेलवे का यात्रियों को तोहफा, 14000 अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी; बिहार-झारखंड जाना होगा आसान- #INA

दिवाली-छठ को लेकर 14000 अतिरिक्त ट्रेनें चलेंगी
फेस्टिव सीजन को देखते हुए भारतीय रेलवे ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. आने वाले दिनों में दिवाली और छठ पूजा जैसे बड़े पर्वों के दौरान लाखों की संख्या में लोग देश के अलग-अलग शहरों से अपने घरों को लौटेंगे. इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतज़ाम किए हैं. रेलवे ने देशभर में कुल 14,000 अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला किया है.
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि त्योहारी सीजन में लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है, खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए यात्रा करने वालों की संख्या सबसे अधिक होती है. इस बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने देशभर में कुल 14,000 अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, जिनमें से लगभग 2,000 ट्रेनें उत्तर रेलवे की ओर से चलाई जाएंगी.
बिहार-झारखंड रूट पर चलेंगीट्रेनें
हिमांशु शेखर ने बताया कि ये ट्रेनें मुख्य रूप से बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड के रूट पर चलेंगी, जहां से सबसे ज्यादा यात्री अपने घरों को लौटते हैं. गाजियाबाद, दिल्ली, आनंद विहार और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से इन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. इन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी जोड़े जाएंगे ताकि यात्रियों को सीट की दिक्कत का सामना न करना पड़े.
सुरक्षा व्यवस्था पर भी रेलवे ने विशेष ध्यान दिया है. स्टेशन पर आरपीएफ (RPF) के जवानों की संख्या बढ़ाई जा रही है. साथ ही, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्टेशन पर आने और जाने वाले रास्तों में बदलाव किया गया है. यात्रियों को इन नए व्यवस्थाओं की जानकारी अनाउंसमेंट और डिजिटल डिस्प्ले के माध्यम से दी जाएगी.
अस्थायी टिकट काउंटर लगाए जाएंगे
रेलवे ने यह भी कहा है कि त्योहारी भीड़ को संभालने के लिए अस्थायी टिकट काउंटर लगाए जाएंगे और ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम को भी और बेहतर किया गया है. जो यात्री ऑनलाइन टिकट बुक करेंगे, उन्हें पहले से मैसेज के जरिए ट्रेन और स्टेशन संबंधी जानकारी दी जाएगी.
फिलहाल दिल्ली-एनसीआर के स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या सामान्य दिखाई दे रही है, लेकिन अगले 10 दिनों में भीड़ में भारी बढ़ोतरी की उम्मीद है. उत्तर रेलवे के अनुसार, यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफॉर्म पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए होल्डिंग एरिया की संख्या बढ़ाई जा रही है. साथ ही, यात्रा के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.
रेलवे का कहना है कि इस बार त्योहारी सीजन में यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए हर स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सभी जोनल कार्यालयों और रेलवे स्टेशनों को निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करें और यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान करें.
दिवाली-छठ को लेकर रेलवे का यात्रियों को तोहफा, 14000 अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी; बिहार-झारखंड जाना होगा आसान
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





