Delhi-Ncr दिल्ली में प्रदूषण-ठंड का डबल अटैक, 24 इलाकों में AQI 300 पार, कोल्ड वेव की चेतावनी जारी- #INA

दिल्ली में प्रदूषण-ठंड का डबल अटैक, 24 इलाकों में AQI 300 पार, कोल्ड वेव की चेतावनी जारी

दिल्ली में प्रदूषण की मार

दिल्ली में बीते कई महीनों से जहरीली हवा का प्रकोप बना हुआ है. इसके चलते लोगों में स्वास्थ्य समस्या देखने को मिल रही है. अब सिर्फ ज्यादा एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) का ही नहीं बल्कि सर्दी का सितम भी शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने आने वाले 3 से 4 दिनों में तापमान में गिरावट आने की चेतावनी जारी की है. गुरुवार सुबह दिल्ली के ज्यादातर इलाके प्रदूषण के रेड जोन में है, जहां AQI 300 के पार दर्ज किया गया है.

दिल्ली का AQI खतरनाक श्रेणी में बना हुआ है. 24 इलाकों में प्रदूषण का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहां AQI 300 से 400 के बीच रिकॉर्ड किया गया है. गंभीर होती स्थिति ने लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाला हुआ है. इसका सबसे ज्यादा असर बच्चे, बुजुर्गों और श्वास संबंधित बीमारियों से पीड़ित मरीजों पर हो रहा है. उन्हें आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी हो रही है.

कोल्ड वेव का अलर्ट

गुरुवार सुबह 6 बजे नेहरू नगर का AQI सबसे ज्यादा 355 दर्ज किया गया है, जो कि खतरनाक श्रेणी में आता है. वहीं, आज सबसे कम AQI मंदिर मार्ग का 179 है. दिल्ली में अब सर्दी का सितम भी शुरू हो गया है. आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इससे बाकी दिनों के मुकाबले आज का दिन ज्यादा ठंडा रहने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

दिल्ली में सबसे ज्यादा AQI वाले इलाके

दिल्ली में प्रदूषण-ठंड का डबल अटैक, 24 इलाकों में AQI 300 पार, कोल्ड वेव की चेतावनी जारी

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button