Delhi-Ncr तन पर वर्दी, पर्स में फेक ID… दिल्ली में फर्जी पैरा कमांडो गिरफ्तार, शादी के नाम पर युवती से ₹70000 की ठगी की- #INA

तन पर वर्दी, पर्स में फेक ID... दिल्ली में फर्जी पैरा कमांडो गिरफ्तार, शादी के नाम पर युवती से ₹70000 की ठगी की

फर्जी आर्मी अफसर अरेस्ट

दिल्ली पुलिस ने शाहदरा जिले के फर्श बाजार थाना क्षेत्र से एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को भारतीय सेना का पैरा कमांडो लेफ्टिनेंट बताकर 28 साल की युवती से शादी का वादा किया और फिर उससे लगभग 70,000 रुपये ऐंठ लिए. पुलिस ने फर्जी पैरा कमांडो के पास से नकली आईडी और वर्दी सहित कई सामान बरामद किया है. शिकायत मिलते ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी.

पुलिस के अनुसार, पीड़िता दामिनी (भोलानाथ नगर निवासी) नोएडा में मेडिकल स्टोर चलाती हैं. उनकी मुलाकात कानपुर के संजीव नगर में रहने वाले दीपांशु से एक शादी समारोह में हुई थी. दीपांशु ने खुद को आर्मी अधिकारी बताकर पहले तो युवती का विश्वास जीता और फिर वर्दी पहनकर कई बार मिलने भी आया. इसके बाद उसने पैसों की मांग की और युवती से कैश व ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए लगभग 70,000 रुपये ले लिए.

फर्जी पैरा कमांडो लेफ्टिनेंट अरेस्ट

शक होने पर दामिनी ने 1 सितंबर को PCR कॉल कर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई. इसके बाद 2 सितंबर को FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को आरोपी दीपांशु के पास से आर्मी लेफ्टिनेंट की वर्दी, फर्जी आर्मी आईडी कार्ड, एनडीए रैंक सूची और एक अपॉइंटमेंट लेटर मिला हैं. पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी का पिता आर्मी से हवलदार के पद पर रिटायर हुआ है.

युवक ने परिवार से भी बोला था झूठ

दीपांशु NDA की तैयारी कर रहा था, लेकिन वह परीक्षा में पास नहीं हो सका था. उसने परिवार से झूठ बोलकर खुद को NDA परीक्षा में पास बताया. इसके बाद वह फर्जी दस्तावेज बनाकर खुद को अधिकारी साबित करता रहा. यहां तक कि उसके माता-पिता भी उसके झूठ से अनजान थे. ऐसा वह बीते काफी समय से कर रहा था. पुलिस मामले में आरोपी से आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई में जुट गई है. शिकायतकर्ता युवती ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

तन पर वर्दी, पर्स में फेक ID… दिल्ली में फर्जी पैरा कमांडो गिरफ्तार, शादी के नाम पर युवती से ₹70000 की ठगी की

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button