Delhi-Ncr दिल्ली में पत्नी से तंग आकर पति ने दी जान, बनाया सुसाइड का लाइव ., कहा- कर्ज के चलते छोड़ दिया उसने- #INA

दिल्ली में पत्नी से तंग आकर पति ने दी जान, बनाया सुसाइड का लाइव Video, कहा- कर्ज के चलते छोड़ दिया उसने

कॉन्सेप्ट इमेज.

दिल्ली के निहाल विहार इलाके के रहने वाले विकास नाम के युवक ने वीडियो पर लाइव आकर आत्महत्या कर ली. जान देने से पहले वीडियो क्लिप में उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी उसे और उसके चार साल के बच्चे को कर्ज की वजह से छोड़कर एक शकीब नामक व्यक्ति के साथ रहने लगी थी. इस वजह से वह गहरे तनाव में था. युवक ने कहा कि अब मेरा सारा कर्ज खत्म हो चुका है, लेकिन जीने का मन नहीं है. इसीलिए मर रहा हूं.

दरअसल, युवक का नाम विकास है. विकास निहाल विहार इलाके में अपनी पत्नी और चार साल के बच्चे का साथ रहता था. विकास छोटा-मोटा धंधा करके किसी तरह गुजर-बसर कर रहा था. इसी बीच उसके सिर पर कर्ज भी हो गया. कर्ज के चलते उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया और मायके चली गई. पत्नी कुछ दिन मायके में अपनी मां और बहन के साथ रही, फिर उसका अफेयर शकीब नाम के युवक के साथ हो गया.

विकास ने बताया कि चूंकि उसे और उसके चार साल के बेटे को वह पहले ही छोड़ चुकी थी. फिर पत्नी ने अपनी मां और बहन का घर छोड़ दिया और शकीब के साथ रहने लगी. विकास ने बताया कि उसने समझाने-बुझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी. बच्चा मां को याद करके बहुत रोता था. उसका यह दर्द वह देख नहीं पा रहा था. इसी बीच उसने कमाई-धमाई करते अपना कर्ज खत्म किया.

खबर अपडेट की जा रही है.

दिल्ली में पत्नी से तंग आकर पति ने दी जान, बनाया सुसाइड का लाइव ., कहा- कर्ज के चलते छोड़ दिया उसने

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button