Delhi-Ncr वो शिव का भक्त है, उसे माफ कर दें….रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी की मां ने सीएम से लगाई गुहार- #INA

आरोपी राजेश और उसकी मां भानुबेन
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार (20 अगस्त) को एक युवक ने हमला कर दिया.ये घटना तब हुई जब मुख्यमंत्री सीएम आवास में जनसुनवाई कर रही थीं. युवक की पहचान 41 साल के राजेश भाई खिमजी भाई सकारिया के रूप में हुई है. वह गुजरात के राजकोट का रहने वाला है. फिलहाल आरोपी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. इस बीच आरोपी राजेश की मां भानुबेन का बयान सामने आया है. उन्होंने अपने बेटे उन्हें बेटे को माफ करने की बात कही है.
भानुबेन का कहना है कि राजेश ने कुत्तों के प्रति अपने प्रेम के चलते ऐसा किया. उन्होंने कहा ‘मैं मुख्यमंत्री से अपील करती हूं कि हम गरीब लोग हैं, मेरे बेटे को माफ कर दिया जाए’. आरोपी की मां ने बताया राजेश महादेव का भक्त है और वह घर से उज्जैन जाने की बात कहकर निकला था. मां ने बताया कि महीने में कम से कम एक बार राजेश वहां जरूर जाता है. मां ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि राजेश उज्जैन से दिल्ली कब गया था. उन्होंने बताया कि कल उसके पिता ने राजेश को फोन करके पूछा कि वह कब वापस आ रहा है. उसने अपने पिता को बताया कि वह कुत्तों के सिलसिले में दिल्ली में है. यह कहकर उसने फोन रख दिया.
#WATCH | Bhanuben, mother of Rajesh Khimji, who attacked Delhi CM Rekha Gupta today, says, “My son did this out of his love for dogs. I appeal to the CM that we are poor people, my son should be forgiven…”
“He is a devotee of Mahadev. He left home saying that he was going to https://t.co/qbnsyljq3r pic.twitter.com/mKA7zxHabs
— ANI (@ANI) August 20, 2025
‘आवारा कुत्तों को लेकर SC के फैसले स परेशान था राजेश’
इसके आगे भानुबेन ने बताया कि सोशल मीडिया पर दिल्ली में कुत्तों को ले जाते हुए एक वीडियो देखकर राजेश भड़क गया था. उन वीडियो को देखने के बाद उसने खाना नहीं खाया. उन्होंने बताया कि राजेश रिक्शा चलाता है और उसकी पत्नी और एक बेटा है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश से वह परेशान था. भानुबेन ने कहा कि आज की घटना के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है. मां ने ये भी कहा कि उनका बेटा किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा नहीं है बल्कि पशु प्रेमी है.
जनसुनवाई में किया सीएम पर हमला
बताया जा रहा कि आरोपी राजेश कुछ कागजात लेकर जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा रेखा गुप्ता के सामने पहुंचा. था. इस दौरान उसने दस्तावेज दिखाने के बहाने बातचीत शुरू की और फिर अचानक से थप्पड़ मारते हुए सीएम के बाल खींच लिए. इस घटना से हड़कंप मच गया. वहीं मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया और बाहर ले गए. खबर है सीएम को हल्की चोटें आईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया. उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
वो शिव का भक्त है, उसे माफ कर दें….रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी की मां ने सीएम से लगाई गुहार
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





