Delhi-Ncr दिल्ली में ‘हॉट एयर बैलून’ 29 नवम्बर से शुरू, आसमान से देख सकेंगे राजधानी, बस इतने रुपये में ले सकेंगे सवारी का आनंद- #INA

दिल्ली में 'हॉट एयर बैलून' 29 नवम्बर से शुरू, आसमान से देख सकेंगे राजधानी, बस इतने रुपये में ले सकेंगे सवारी का आनंद

हॉट एयर बैलून.

दिल्ली में अब लोग हॉट एयर बैलून’ की सवारी का भी आनंद ले सकेंगे. दिल्ली सरकार 29 नवंबर से इसे शुरू करने वाली है. इससे लोग आसानी से आसमानों में जाकर दिल्ली दर्शन कर सकेंगे. यह अनुभव बहुत खास होने वाला है. यह सिर्फ खास लोगों के लिए नहीं होगा, आम आदमी भी इस सवारी का आनंद ले सकेगा. इस सवारी के लोगों को प्रति सवारी 3 हजार रुपये चुकाने होंगे. इस पर सरकार का टैक्स भी अलग से लगेगा.

हॉट एयर बैलून की सुरक्षा जांचने के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सबसे पहले इसकी सवारी की. उन्होंने मंगलवार को डीडीए अधिकारियों के साथ यमुना तट पर बांसेरा में शहर की पहली हॉट एयर बैलून सवारी की. इस दौरान उपराज्यपाल ने संबंधित बैलून संबंधित अथॉरिटी के लोगों से इस पूरी प्रक्रिया को लेकर बात भी की. साथ ही लोगों की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखने का आदेश दिया है.

एक ट्रिप 7 से 12 मिनट तक चलेगी

उपराज्यपाल ने हॉट एयर बैलून सवारी करने के बाद मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि 29 नवंबर से इसे शुरू कर दिया जाएगा. इसकी पहली राइड 29 नवंबर को दोपहर 3.30 बजे बांसेरा में आम लोगों के लिए शुरू होगी. उन्होंने कहा कि बच्चों और बड़ों के लिए टिकट का दाम एक जैसा ही होगा. उसमें किसी भी तरह का बदलाव नहीं है. बताया जा रहा है कि हर दिन चार घंटे तक हॉट एयर बैलून की सवारी का लुत्फ उठाया जा सकेगा. डीडीए ने कहा कि जरूरत के हिसाब से इसके समय को बढ़ाया जा सकता है. डीडीए का कहना है कि प्रत्येक हॉट एयर बैलून’ में एक साथ चार लोग बैठ सकेंगे. इसकी एक ट्रिप 7 से 12 मिनट तक चलेगी.

दिल्ली के लोगों से किया वादा निभा रहे

दरअसल दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने बांसेरा में मंगलवार से ही इसका प्रायोगिक परीक्षण शुरू किया था. उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के लोगों से वादा किया था कि हम मनोरंजन के लिए नई-नई चीजें लाते रहेंगे. हाल ही में कई उद्यान और मनोरंजक स्थल भी विकसित किए गए हैं. अब हॉट एयर बैलून’ इसमें जुड़ा है. आगे भी इसी तरह के मनोरंजन के लिए चीजों का लाया जाता रहेगा.

क्या होता है हॉट एयर बैलून?

हॉट एयर बैलून एक बस्केट अटैच होती है. जिसमें बैठकर लोग आसपास की सैर कर सकते हैं. बैलून गर्म हवा के ऊपर उठने के सिद्धांत पर काम करता है. इसमें एक बर्नर लगा होता है जो बैलून के भीतर की हवा को गर्म करता है. हवा गर्म होते ही यह बाहर की ठंडी हवा की तुलना में हल्की हो जाती है और बैलून को ऊपर उठा देती है. यह काफी हद तक सुरक्षित रहता है. लेकिन कई बार तकनीकी दिक्कत की वजह से हादसे का भी शिकार हो जाता है.

दिल्ली में ‘हॉट एयर बैलून’ 29 नवम्बर से शुरू, आसमान से देख सकेंगे राजधानी, बस इतने रुपये में ले सकेंगे सवारी का आनंद

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button