Delhi-Ncr खेती में इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप… इन 7 कृषि नायकों को किसान ऑफ इंडिया सम्मान-2025, इनका जज्बा बना तरक्की का मॉडल- #INA

खेती में इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप... इन 7 कृषि नायकों को किसान ऑफ इंडिया सम्मान-2025, इनका जज्बा बना तरक्की का मॉडल

कृषि नायकों का सम्मान.

दिल्ली में गुरुवार को किसान ऑफ इंडिया सम्मान 2025 का आयोजन किया गया. ये आयोजन खेती में इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप और खेती के नए मॉडल पेश करने वाले किसानों के नाम रहा. देशभर से आए विजेता किसानों ने अनुभव साझा किए, खेती में जिनकी उपलब्धियों ने देश को वैश्विक मंचों पर नई पहचान दी है. जोधपुर के युवा उद्यमी अमित सोनी चर्चा के केंद्र रहे, जिनके मिलेट-बेस्ड बेकरी प्रोडक्ट संसद और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में परोसे जा चुके हैं. उन्होंने बताया कि उनका बाजरा चॉकलेट ट्रफल केक संसद परिसर में काटा गया था. इसकी पीएम मोदी ने सराहना भी की थी.

वर्मीकम्पोस्टिंग के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए चर्चित युवा किसान सना खान ने युवाओं से खेती अपनाने और आधुनिक तकनीकों पर काम करने की अपील की. उन्होंने कहा, खेती देश का भविष्य है. नई सोच और इनोवेशन इसे और आगे ले जा रहे हैं. जयपुर के प्रगतिशील किसान खेमाराम चौधरी को आधुनिक संरक्षित खेती तकनीक के लिए सम्मान मिला.

ICAR ने सराहे कृषि नायक

खेमाराम 8 एकड़ पॉलीहाउस में हाइड्रोपोनिक एनएफटी सिस्टम से सालभर फसल उत्पादन कर रहे हैं. वो 1100 एकड़ क्षेत्र में संरक्षित खेती मॉडल विकसित कराने में मार्गदर्शन दे चुके हैं. इस मौके पर ICAR महानिदेशक एवं DARE सचिव डॉ. मांगी लाल जाट ने वीडियो संदेश में कहा, ये इनोवेशन के नए उदाहरण हैं और इनकी तकनीकें देश के लाखों किसानों को प्रेरणा दे रही हैं.

Farmer Of India Award 2025

कार्यक्रम में मौजूद डॉ. राजर्षि रॉय बर्मन, अतिरिक्त महानिदेशक (कृषि प्रसार), ICAR ने सातों कैटेगरी के विजेताओं को सम्मानित किया. उनके साथ अभिनेता व किसान राजेश कुमार भी मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि वो किसानों की आवाज बनकर देश का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं. इस मौके पर R&AW के पूर्व सचिव अनिल धस्माना और UNOPS के कंट्री मैनेजर विनोद मिश्रा ने भी खेती में इनोवेशन, रिमोट एरियाज़ तक तकनीक पहुंचाने और मिलेट मिशन की संभावनाओं पर अपने विचार रखे.

सात श्रेणियों में उत्कृष्ट किसानों को पुरस्कार

इस साल चयनित किसानों को ऑर्गेनिक खेती, स्टार्ट-अप, डेयरी, संरक्षित खेती, फूड प्रोसेसिंग, मत्स्य पालन और नई तकनीक श्रेणियों में सम्मानित किया गया है. आइए जानते हैं किस श्रेणी में किस किसान को सम्मानित किया गया है.

ऑर्गेनिक खेती, नरेंद्र सिंह मेहरा (उत्तराखंड)

हल्द्वानी निवासी नरेंद्र मेहरा ने रसायन-मुक्त कृषि को जीवन मिशन बनाया है. उन्होंने नरेंद्र 09 गेहूं की किस्म विकसित की. 10 सुगंधित धान प्रजातियों को पुनर्जीवित किया. एक पौधे से 25 किलो हल्दी उत्पादन कर विश्व रिकॉर्ड भी बनाया. गोंद कतीरा आधारित कम पानी कृषि मॉडल से 70% पानी और 90% श्रम की बचत संभव हुई.

संरक्षित खेती, खेमाराम चौधरी (राजस्थान)

राजस्थान के रहने वाले खेमाराम इजराइल ने यात्रा के बाद पॉलीहाउस व हाइड्रोपोनिक खेती की शुरुआत की. पहले 400 वर्गमीटर पॉलीहाउस से 13 लाख रुपये कमाए. अब 8 एकड़ में सोलर पैनल, मल्चिंग और ड्रिप सिस्टम से पानी-बिजली दोनों की बचत कर रहे हैं.

फूड प्रोसेसिंग, गुरप्रीत सिंह शेरगिल (पंजाब)

पंजाब निवासी गुरप्रीत ने गुलाब की खेती शुरू की. इसमें बंपर पैदावार से नुकसान झेलने के बाद रोज ड्रिंक, एलोवेरा व आंवला जूस समेत प्राकृतिक उत्पादों की प्रोसेसिंग यूनिट लगाई. आज उनका ब्रांड शेरगिल फार्म फ्रेश मार्केट में लोकप्रिय है.

कृषि स्टार्ट-अप, रविंद्र मेटकर (महाराष्ट्र)

16 साल की उम्र में 100 मुर्गियों से शुरुआत की और आज 1.8 लाख लेयर पक्षियों वाला पांच मंजिला पोल्ट्री फार्म है. हर दिन 1.2 लाख अंडे का उत्पादन होता है. अत्याधुनिक बैटरी केज एनवायरनमेंट कंट्रोल सिस्टम संक्रमण जोखिम कम करता है.

Kisan Of India Award 2025

डेयरी फार्मिंग, सुरेन्द्र अवधाना (राजस्थान)

सेक्स सॉर्टेड सीमन तकनीक से 400 से ज्यादा बछड़े पैदा किए. हर दिन 500 लीटर दूध प्रोसेसिंग, 1500 परिवारों को डेयरी प्रोडक्ट की आपूर्ति, 25 किस्मों का हरा चारा भी उगाया जा रहा है.

मत्स्य पालन, शिव प्रसाद सहनी (बिहार)

अनुपजाऊ जमीन को 90 बीघा तालाब क्षेत्र में बदलकर मत्स्य पालन शुरू किया. आज करोड़ों का कारोबार है. हर साल 90 क्विंटल फिश सीड तैयार.

नई तकनीक, अभिषेक धामा (दिल्ली)

किचन गार्डन से 40 एकड़ मल्टी-लेयर्ड ऑर्गेनिक फार्म तक का सफर तय किया है. ड्रिप, सोलर वॉटर मॉनिटरिंग, प्री-कूलिंग और पूसा सन फ्रिज जैसी तकनीकों से उत्पादन दोगुना किया.

खेत से बाजार तक डिजिटल प्लेटफॉर्म की भूमिका

किसान ऑफ इंडिया ने किसान ऑफ इंडिया सम्मान कार्यक्रम की मेजबानी की, जो YouTube से लेकर X और ShareChat पर सक्रिय प्रमुख एग्री-डिजिटल नेटवर्क है. हाल ही में इसके पंजाबी संस्करण के लॉन्च के बाद प्लेटफॉर्म अब क्षेत्रीय भाषाओं में भी विस्तार कर रहा है. यह नेटवर्क बैनयन इन्फोमीडिया प्राइवेट लिमिटेड का हिस्सा है.

खेती में इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप… इन 7 कृषि नायकों को किसान ऑफ इंडिया सम्मान-2025, इनका जज्बा बना तरक्की का मॉडल

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button